फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने बीसीसीआई को लिखा- अगर मुंबई में हो सकता आईपीएल मैच तो मोहाली में क्यों नहीं

Mon, 08 Mar 2021 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में मैच न कराने के बीसीसीआई के फैसले से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह असंतुष्ट हैं। उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है। कैप्टन ने लिखा कि अगर मुंबई में मैच हो सकता है तो मोहाली में क्या गलत है। जबकि मुंबई में रोजाना 9000 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं हम मोहाली में आवश्यक सावधानी बरतेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी कैप्टन ने बीसीसीआई के फैसले पर हैरानी जताई थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं आईपीएल के आगामी सत्र के लिए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के नाम पर विचार न किए जाने से आश्चर्यचकित हूं।
 

मैं बीसीसीआई से आग्रह करता हूं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे लगे कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता है। हमारी सरकार कोविड के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें