फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतमाला परियोजना: किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर नितिन गडकरी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Tue, 27 Jul 2021 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मामला राज्य के 15 जिलों में 25,000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने से संबंधित है। इस प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहीत भूमि पर कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इनमें दिल्ली-जम्मू-कटरा, यमुनानगर-अमृतसर, लुधियाना-रोपड़-बठिंडा-डबवाली के अलावा जालंधर और लुधियाना बाइपास शामिल हैं। इस भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा अधिग्रहण के तरीके में भी विसंगतियां हैं, जिसके तहत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निकट किसानों को उनके खेतों तक जाने का रास्ता भी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि वह केंद्रीय सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा ‘भारतमाला परियोजना’ प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन के लिए मुआवजे की राशि पर फिर से विचार करने की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला राजस्व अफसर, जिन्हें सीएएलए (भूमि अधिग्रहण करने के लिए सक्षम अथॉरिटी) मनोनीत किया गया है, द्वारा तय की गई मुआवजा राशि को किसान रद्द कर चुके हैं।

विज्ञापन

 
रोड किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। समिति की अपील पर मुख्यमंत्री ने वित्त कमिश्नर (राजस्व) को किसानों की इच्छा के उलट उनके खातों में मुआवजा राशि न डालने के लिए तुरंत हिदायत जारी करने को कहा। उन्होंने डीजीपी को किसानों की भूमि जबरन कब्जे में न लेने को भी यकीनी बनाने का आदेश दिया।
 
सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ रोड किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मीटिंग के लिए जल्द समय लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने वित्त कमिश्नर (राजस्व) रवनीत कौर और प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग बी.एंडआर) विकास प्रताप को आदेश दिया कि किसान संघर्ष समिति से परामर्श करके साझा तौर पर एक व्यापक केस तैयार किया जाए। 
विज्ञापन


समिति द्वारा उठाए गए एक अन्य मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को नए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के नजदीक किसानों को उनके खेतों में जाने के लिए रास्ता देने की संभावना तलाशने को भी कहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें