फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने पंजाब सरकार को घेरा: ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग उठाई, कहा- मामला गंभीर है

Wed, 15 Dec 2021 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस विभाग में ट्रासफर व पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के एक साथी ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल किया है कि क्यों उन्होंने डीजीपी को लिखी चिट्ठी के लीक होने के मामले में दी जांच के आदेश की तर्ज पर पंजाब पुलिस की नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश नहीं दिए हैं, जो आरोप उनकी ही कैबिनेट के एक साथी द्वारा लगाए गए थे।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री की चौकसी और शीघ्रता पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपने एक सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को लिखी चिट्ठी के कुछ पन्नों के लीक होने के मामले में तो जांच के आदेश दिए लेकिन क्यों उसी तरह की शीघ्रता तब नहीं दिखाई जब आप के मंत्रिमंडल के एक साथी ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में सरेआम एसएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। 

मुख्यमंत्री और उनके कुछ साथियों को कैप्टन अमरिंदर ने याद दिलाया कि आप हमेशा हर किसी को सलाखों के पीछे भेजने के लिए 2 दिनों के लिए अधिकार मांगते थे। परंतु अब 3 महीनों से अधिक का समय हो चुका है और एक भी व्यक्ति अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ, अब क्या हो गया है।

पीएलसी ने छह और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की

पंजाब लोक कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब में छह और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की। प्रभारी संगठन महासचिव कमलदीप सिंह सैनी के अनुसार इन जिलों में बरनाला, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और मालेरकोटला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरनाला से गुरदर्शन सिंह बराड़, फिरोजपुर से गुरचरण सिंह नाहर, फतेहगढ़ साहिब से संदीप सिंह बल, होशियारपुर से गुलशन राय पासी, मुक्तसर साहिब से सुखजिंदर सिंह चहल और मालेरकोटला से अमजल अली को अध्यक्ष बनाया गया है। सैनी ने कहा कि पार्टी अब तक 16 जिलों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें