फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 75 फीसदी आरक्षण का विरोध : कैप्टन ने कहा- मैं भारतीयों के हक में खड़ा हूं, इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे

Thu, 18 Mar 2021 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ राज्यों की क्षेत्रीयता वाली नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अमरिंदर भारत के लिए और भारतीयों के हक में खड़ा है। मेरा मानना है कि भारत एक देश है। कैप्टन ने आगे कहा कि हद से ज्यादा क्षेत्रीयता ठीक नहीं है। बता दें कि हाल ही में पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा ने अपने यहां निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण का कानून बनाया है।

विज्ञापन


पंजाब में भी ऐसे कानून बनाने के बारे में कैप्टन से पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया। कैप्टन ने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पंजाबियों ने तरक्की नहीं की हो।  पंजाबी हिमाचल प्रदेश में जमीन नहीं खरीद सकते हैं। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में उनको ऐसे अधिकार क्यों नहीं हैं। कैप्टन ने आगाह करते हुए कहा कि अगर हम क्षेत्रीयता लागू करेंगे तो हमें इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें