फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की अपील- ये लोग न निकलें घर से बाहर, विदेश से आए लोगों की जानकारी प्रशासन को दें

Sat, 21 Mar 2020 10:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 65 साल की उम्र से अधिक और 10 साल से छोटे बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अपने आसपास बीते दो हफ्तों में विदेश से आए लोगों की जानकारी प्रशासन को दें। 

विज्ञापन


उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए कदमों को सख्ती से लागू करने के संकेत देते हुए यह भी कहा कि घरों में एकांत में रखे गए पीड़ितों ने अगर शिकायतों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को सभी डीसी और एसएसपी को ‘कोविड 19’ का फैलाव रोकने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीसी और एसएसपी के साथ मीटिंग के दौरान ‘कोविड 19’ का प्रसार रोकने संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हिदायत दी कि मौजूदा हालात में कोई कसर बाकी न रखी जाए और पूरी लगन से काम करें। मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे डीसी को घरों में एकांत में रखे जा रहे पीड़ितों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देश जारी करें ताकि इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सिविल सर्जनों को भी मास्क और पीपीई किटों का व्यापक भंडारण यकीनी बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


जागरूकता की मुहिम मीडिया के जरिए और तेज करें
उन्होंने कहा कि लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम को मीडिया के जरिए और तेज किया जाना चाहिए। उन्होेंने पिछले 1 महीने के दौरान प्रदेश में आए सभी यात्रियों की जांच  के उद्देश्य से उनकी तलाश के लिए प्रोटोकॉल के इस्तेमाल पर जोर दिया ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति फरार ना हो सके। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने पास पड़ोस में पिछले दो हफ्तों के दौरान विदेश से आए व्यक्तियों की जानकारी दें। कैप्टन में डीसी को यह भी यकीनी बनाने को कहा कि लोग केवल सेहत संबंधी इमरजेंसी होने पर या राशन व दवाई खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकलें।

कोरोना: आप ने सियासी गतिविधियां रोकीं

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल सियासी गतिविधियों  को स्थगित कर दिया गया है। इसी कड़ी में पार्टी की सदस्यता मुहिम सहित अन्य छोटे-बड़े प्रोग्राम भी स्थगित कर दिए गए हैं। यह एलान शुक्रवार को पार्टी के राज्य प्रधान और सांसद भगवंत मान और पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने संयुक्त रूप से सोशल मीडिया के जरिये किया।
 
भगवंत मान ने कहा कि मिस्ड कॉल मेंबरशिप मुहिम, डोर टू डोर, जन सभाएं, नुक्कड़ बैठक, ज्वाइनिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत सभी छोटे-बड़े पार्टी प्रोग्राम हालत सुधरने तक स्थगित कर दिए हैं। भगवंत मान ने बताया कि यह फैसला पंजाब और दिल्ली की लीडरशिप की सलाह के साथ सब की सेहत सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

इस मौके जरनैल सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए कम से कम जनसंपर्क जरूरी है। राज्य और केंद्र सरकारों ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर पाबंदी और अन्य परहेज रखने की हिदायत दी गई हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी के वर्करों, वलंटियरों और नेताओं को घर पर ही रहकर सिर्फ सोशल मीडिया के जरिये पार्टी गतिविधियों और कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में कम स्टाफ को बुलाने के निर्देश

कोरोना वायरस के कारण शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी गुरुद्वारा साहिबान के मैनेजरों को निर्देश जारी किए हैं कि वह प्रतिदिन की मर्यादाओं को निभाने के लिए गुरुद्वारा साहिबान के भीतर कम-से कम स्टाफ को बुलाए। यह पहला अवसर है जब एसजीपीसी ने इस तरह के आदेश जारी किए हैं। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने इस संदर्भ में गुरुद्वारा साहिब के सभी प्रबंधकों को पत्र लिखा है।

एसजीपीसी के सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मेहता ने प्रबंधकों के साथ बैठक कर कहा कि गुरुद्वारा साहिब में प्रतिदिन की मर्यादा निभाने के हर तरह के प्रबंध किए जाएं। गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधकों की उपस्थित जरूरी है। उनके साथ ग्रंथी सिंह, रागी सिंह, अकाउंटेंट, कैशियर व अन्य जरूरी सहायक ही गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी सुनिश्चित की जाए।

इस स्टाफ के रहने और अन्य प्रबंध गुरुद्वारा साहिबान में ही किए जाएं। मेहता ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान का सीधा संबंध संगत से जुड़ा है। इसलिए गुरुद्वारा साहिबान में प्रतिदिन की मर्यादा के प्रबंध किए जा रहे हैं। बैठक में मंजीत सिंह बाठ, महिंदर सिंह, सुखदेव सिंह भुराकोना, प्रताप सिंह, जसविंदर सिंह दीनपुर समेत अन्य मौजूद थे।

लंगर में श्रद्धालुओं की लाइनें की गई कम
एसजीपीसी ने श्री गुरु राम दास जी लंगर हॉल में लंगर छकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगने वाली पंक्तियों की संख्या कम कर दी है। लंगर हॉल में श्रद्धालुओं को कोरोना के बारे में जागरूक करने के लिए लाउड स्पीकर से जानकारी दी जा रही है। दर्शनी ड्योढ़ी से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में नतमस्तक होने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब दो लाइन ही लगाई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें