मुंबई और कोलकाता के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट इन इंडिया में क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 के तहत तीसरा स्थान मिला है। इंडियन यूनिवर्सिटी एक्ट 1904 के तहत सिर्फ पांच यूनिवर्सिटी को इस रैकिंग में जगह मिली है। इसमें कोलकाता, मुंबई, मद्रास, पंजाब यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद शामिल हैं। वहीं, क्यूएस इंडियन यूनिवर्सिटी रैकिंग के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी को ऑवरआल रैकिंग में 49वां स्थान हासिल हुआ है।
एशिया में पीयू एमबीए रैकिंग में 15वें स्थान पर
एशिया में फुल टाइम एमबीए रैकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी 15वें स्थान पर है। वहीं, क्यूएस इंडियन रैकिंग के अनुसार पीयू को अकादमिक के तहत 19वां स्थान, इंप्लाइज रेपुटेशन के तहत 42वां, पेपर पर फैकल्टी के तहत 48वां और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के तहत 42वां रैंक प्राप्त हुआ है। उपरोक्त रैंकिंग में भारत के 80 संस्थानों को शामिल किया गया है।
रैंकिंग में स्थान आने से मुझे खुशी हो रही है। पीयू ने अपनी काबिलियत से क्यूएस रैकिंग में स्थान हासिल किया है। मैं छात्रों, शोध विद्वानों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई देता हूं। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आगे भी और ठोस कदम उठाए जाएंगे।
- प्रो. राजकुमार, कुलपति पीयू