फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC ने जारी किया कंबाइंड हाईअर सेकेंडरी एग्जाम का शेड्यूल

Sun, 09 Oct 2016 04:43 PM IST
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने उच्चतर माध्यमिक स्तरीय संयुक्त परीक्षा-2016 (सीएचएसएलई) का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहले चरण (टीयर-1) की परीक्षा कंप्यूटर पर देनी होगी।
विज्ञापन


टीयर-2 परीक्षा विवरणात्मक होगी और पेन से उत्तर पुस्तिका पर लिखना होगा। टीयर-3 में स्किल/टाइपिंग टेस्ट होगा। टीयर-1 की परीक्षा 7 जनवरी से 5 फरवरी-2017 के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर-2016 होगी।

इसके जरिये डाक विभाग में डाक सहायकों/छंटनी सहायकों, निम्न श्रेणी लिपिकों (एलडीसी), डाटा एंट्री आपरेटरों (डीईओ) और कोर्ट क्लर्कों की भर्ती की जाएगी। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केंद्र सरकार के नियमानुसार सभी वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ऐसे होगी परीक्षा

दाखिला - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के लिए केवल एसएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। टीयर-1 के तहत कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 7 जनवरी से 5 फरवरी 2017 के मध्य होगी। कुल 200 अंकों की परीक्षा के चार भाग होंगे। कुल 75 मिनट की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

हरेक प्रश्न 2 अंक का होगा। पहले भाग में 25 प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क शक्ति (रीजनिंग) के, दूसरे भाग में 25 अंकों की अंग्रेजी भाषा परीक्षा, तीसरे में 25 अंकों की मात्रात्मक अभिक्षमता परीक्षा और चौथे भाग में इतने ही अंकों की सामान्य जानकारी (जनरल अवेयरनेस) परीक्षा होगी।

एक प्रश्न का उत्तर गलत होने पर आधा अंक काट लिया जाएगा। इस बार टीयर-2 परीक्षा विवरणात्मक होगी। इसके 100 अंक रहेंगे। इसमें 200 से 250 शब्दों के निबंध व पत्र आदि लिखने होंगे। टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 तीनों परीक्षाएं हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में होंगी। टीयर-3 में स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें