फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: नौकरियों का पिटारा खोलेगी सरकार, 50 हजार पदों पर होगी भर्ती

Sun, 09 Oct 2016 09:41 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर
विज्ञापन
पिछले दो साल से सरकारी रोजगार की आस में बैठे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में सरकारी नौकरी के 50 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। स्वर्ण जयंती समारोह के बाद एक बाद एक विभाग में ताबड़तोड़ भर्तियां निकाली जाएंगी। इसके साथ ही गुड़गांव में हुए विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम के तहत करीब 450 उद्यमियों ने 6 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का विश्वास दिलाया है। इन उद्योगों में करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


रोजगार के मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार को लगातार घेर रहे हैं। ऐसे में सरकार तीसरे साल में रोजगार के लिए माहौल तैयार करने पर फोकस करेगी। इसके लिए सरकार के नुमाइंदों ने विशेषरणनीति तय की है। इस पूरे मामले को खुद सीएम देख रहे हैं। घरौंडा के कल्याण फार्म में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि  सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मंगवा लिया है। एक नवंबर को होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के बाद अलग-अलग विभागों के लिए नौकरियां निकाली जाएंगी।

सीएम ने सरकारी नौकरियों की भर्तियों के मामले में साफ किया कि इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा। पहले सिरसा, हिसार, भिवानी व रोहतक के मुख्यमंत्रियों ने जो किया, वो अब नहीं होगा। अब केवल योग्य व्यक्ति को ही सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके लिए न तो किसी सिफारिश की जरूरत है और न ही किसी क्षेत्र की है। मुख्यमंत्री ने एचसीएस की भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि साक्षात्कार खत्म होते ही परिणाम जारी किए जाएंगे, ताकि सिफारिश का किसी को कोई मौका ही न मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अन्याय नहीं बल्कि न्याय करेंगे। हमें कोर्ट, जनता और भगवान देख रहे हैं, इसलिए कोई गलत कार्य नहीं होने देंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा केवल परीक्षा पास करने से पेट नहीं भरता, इसके  लिए रोजगार चाहिए। इसके लिए हमने कई योजनाएं बनाई हैं। रोजगार बड़ा विषय है, इस पर हमारा पूरा ध्यान है। 
विज्ञापन

यूं देंगे रोजगार को बढ़ावा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से बोले सीएम - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली केवल डिग्री देती है, हुनर नहीं है। इसलिए वे रोजगार को बढ़ावा देने वाली शिक्षा प्रणाली शुरू करेंगे। इसके तहत प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे।पंचकूला में विश्वकर्मा के नाम से यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इसमें करीब 800 रोजगारोन्मुखी कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों को करने के बाद युवा सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। 

900 अवैध कॉलोनियां स्वर्ण जयंती पर होंगी वैध
घरौंडा को सबडिवीजन बनाने की घोषणा करते हुए सीएम ने अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर कहा कि स्वर्ण जयंती के मौके पर प्रदेश के लोगों के लिए पॉलिसी बनाई गई है। एक नवंबर से पहले तक प्रदेश की करीब 900 कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, कॉलोनियों को ये शर्तें पूरी करनी होंगी। 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब जमीन अधिग्रहण करना सरकार के लिए आसान नहीं रहा है। इसलिए सरकार जमीन अधिग्रहीत करने की बजाय उसे मार्केट रेट से 20 प्रतिशत ज्यादा रेट पर खरीदेगी।

कांग्रेस ने जमीन, आसमान और पाताल भी खा लिया
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक पहली सरकार थी, जिसने जमीन, आसमान भी खा लिए थे। उन्होंने बताया कि 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला और सीएलयू के नाम पर जमकर लूट मची थी। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन लोगों की जांच खुल गई है, कहीं अदालत में मामला चल रहा है तो कहीं कमीशन और सीबीआई जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें