फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 11वीं का नया सत्र 4 जुलाई से, जानें कब से मिलेगा प्रॉस्पेक्टस?

Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के करीब 40 सरकारी स्कूलों 11वीं का नया सत्र 4 जुलाई से शुरू होगा। 2 जुलाई तक 11वीं की करीब 12 हजार सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में 11वीं के विभिन्न संकायों में दाखिले का शेड्यूल तैयार कर लिया है। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने भी शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। 10 जून से 11वीं में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस साल विभाग ने 8 सरकारी स्कूलों में प्रॉस्पेक्टस की बिक्री करने का फैसला लिया है। पिछले साल सेंटर की संख्या 6 थी। प्रॉस्पेक्ट्स की कीमत 150 रुपये तय की गई है। स्टूडेंट शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने नए सत्र से दो नए कोर्स लीगल स्टडीज और मास मीडिया इलेक्टिव विषय के तौर पर शुरू करने का फैसला लिया है। इन कोर्स को सेक्टर-16 और सेक्टर-35 गवर्नमेंट स्कूल में शुरू किया जाएगा। 

11वीं दाखिले का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा 
 10 जून से प्रॉस्पेक्ट्स मिलने शुरू होंगे। 
 20 जून आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 
-27 जून को शाम 4 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी। 
-30 जून को सुबह 11 बजे स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी होगी। 
1 और 2 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक फीस जमा की जा सकेगी। 
4 जुलाई से 11वीं की कक्षाऐं शुरू हो जाएंगी। 

इन स्कूलों में मिलेंगे प्रॉस्पेक्ट्स 11वीं दाखिले के लिए जिन सरकारी स्कूलों में प्रॉस्पेक्ट्स मिलेगा उनमें जीएमएसएसएस-10, जीजीएमएसएसएस-20 बी, जीएमएसएसएस-37डी, जीएमएसएसएस-47, जीएमएसएसएस एमएचसी मनीमाजरा, जीएमएसएसएस-38 (वेस्ट) और जीएसएसएस मौली जागरां(वी) शामिल हैं। 
विज्ञापन


रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़ ने बताया कि 11वीं दाखिले का शेड्यूल को फाइनल कर दिया गया है। 10 जून से प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे। पहली बार दो नए कोर्स लीगल स्टडीज और मास मीडिया को 11वीं स्तर पर शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें