फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोही स्कूलों के लिए अब ‘मेंटर’ बनेंगे 'भगवान', देखिए ये प्लानिंग है

Fri, 05 May 2017 03:22 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज खोले गए आरोही मॉडल स्कूल आज अपनी बेहाली का रोना रो रहे हैं, इसलिए अब मेंटर इनकी हालत में सुधार करेंगे। इन स्कूलों के हालात पर अब हरियाणा शिक्षा विभाग के आला अफसर चिंतित हैं। शिक्षा विभाग अब इन स्कूलों के हालात सुधारने के लिए ‘मेंटर’ यानी उपदेशकों का सहारा लेगी। इन्हें हर स्कूल में ऑनरेरी रूप से रखा जाएगा।
विज्ञापन


मेंटर शिक्षा विभाग को बताएंगे कि आखिरकार किस तरह से आरोही स्कूलों का एकेडमिक  स्टैंडर्ड बढ़ाया जा सकता है? इनकी सलाह पर ही शिक्षा विभाग इन स्कूलों को निखारने का काम करेगा। इन स्कूलों में तैनात होने वाले ये मेंटर या तो कालेज व यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर होंगे या रिटायर्ड सीनियर अफसर होंगे। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन पीके दास कहते हैं कि आरोही स्कूलों पर विभाग का अब पूरी तरह से फोकस रहेगा और जल्द इनकी दशा सुधरेगी।

न पर्याप्त स्टाफ, न सुविधाएं, करने चले प्राइवेट का मुकाबला
प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए इन आरोही स्कूलों में पर्याप्त ड्यूल डेस्क तक नहीं है, कई जगह छात्र जमीन पर बैठकर पड़ते हैं। साइंस लैब नहीं है, लाइब्रेरी नहीं है, पुख्ता पेयजल व्यवस्था नहीं है, खेल उपकरण नहीं है। खेल सुविधाएं भी पुख्ता नहीं हैं। सबसे बड़ी बात इन स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है।
विज्ञापन


10 जिलों में हैं 36 आरोही स्कूल
हरियाणा में 10 जिलों में 36 आरोही स्कूल हैं। पानीपत के गांव छज्जूकला, पलवल के रामगढ़, अली ब्राह्मण, लड़ियाका, गदपुरी, मेवात के हसनपुर बिलोंडा, मोहम्मदपुर नगर, नूंह केरेवासन, पुन्हाना के मुन्डेट, बावला, फतेहाबाद के सरवरपुर, दुलत, फतेहाबाद के बनगांव, रतिया के जालूपुर, टोहाना के कनहेरी, महेंद्र के मनधाना, कैथल के ग्यौंग, कलायत केरामगढ़ पन्दवा, राजौंद के सोंगरी, जींद के हसनपुर, नरवाना के नारायणगढ़, उचाना के घेसुंखुर्द, हिसार केअग्रोहा, बरवाला के गेबीपुर, हांसी के घिराई, भिवानी रोहिला, खेरी लोचब, उकलाना, भिवानी केतोशाम, सिवानी खेरा, सिरसा के झीरी, कालूवाना, खारी सुरेरा, नौथसरी कलां, रानिया के मोहम्मद पुरिया में ये आरोही स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें