फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी, पंजाब विश्वविद्यालय की रैंक में हुआ सुधार

Thu, 25 Oct 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab university - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग बुधवार को जारी कर दी गई। पंजाब विश्वविद्यालय की रैंकिंग में इस बार सुधार हुआ है। इसी के साथ यह ब्रैकेट 291-300 के मध्य आई है। पिछले साल यह ब्रैकेट 301-350 था। इसके अलावा पूर्णकालिक एमबीए को भी रैंकिंग में 15वां स्थान मिला है। इस पर यूनिवर्सिटी ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में एशिया के सैकड़ों विश्वविद्यालय शिरकत करते हैं। इसमें भारत की ओर से 78 विश्वविद्यालय शामिल हुए। मापदंडों पर पीयू भी खरा उतरा। शैक्षिक दृष्टि से, शिक्षकों के बेहतर मैनेजमेंट से और स्टूडेंट्स की पढ़ाई से इस बार रैंकिंग में सुधार हुआ। रिसर्च के जरिये भी अलग पहचान बनाई। रैंकिंग में छात्रों की संख्या का भी जिक्र किया गया है। कुल 25027 छात्र दर्शाए हैं। 

कुल 100 अंक में से रैंकिंग निर्धारित होती है। इससे पूर्व भी क्यूएस एशिया रैंकिंग जारी हुई थी। उसमें भी एमबीए ने बाजी मारी थी। मालूम हो कि ब्रैकेट के मध्य जो अंक दर्शाए गए हैं उसी में विश्वविद्यालय की रैंक मानी गई है। क्योंकि इस अंक के मध्य पूरे एशिया के कई विश्वविद्यालय शामिल होते हैं। 241 रैंक तक अलग विश्वविद्यालय आए हैं। इससे आगे की रैंक में कई विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं। क्यूएस रैंकिंग हर साल आती है। इसमें विश्वविद्यालय अप्लाई करते हैं। इसके अलावा एजेंसी भी ऑनलाइन-ऑफलाइन इसकी तफ्तीश कर अंक जारी करती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
ये मिले अंक
ओवरऑल स्कोर : 51.5
विविधता   :       58
रोजगार   : 54.2
उद्यमिता और पूर्व छात्रों के परिणाम : 44.2
रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट  : 44.7
थॉट लीडरशिप  : 56.3

रैंकिंग में ये रहे टॉप टेन 
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
- द यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग
- ननयंग टेकभनोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सिंगापुर
- टिसनुगुवा यूनिवर्सिटी चीन
- पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन
- फुडान यूनिवर्सिटी चीन
- द हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी साउथ कोरिया
- सीयूएचके हांगकांग
- सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी साउथ कोरिया

इंडिया के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग
आईआईटी बांबे 33
आईआईटी बांबे 40
आईआईटी मद्रास 48
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस 50
आईआईटी खड़गरपुर 53
आईआईटी कानपुर 61
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली 62
आईआईटी रुड़की 86
आईआईटी हैदराबाद 106
आईआईटी गुवाहाटी 107
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता 134
जाधवपुर यूनिवर्सिटी 137
बनारस हिंदी यूनिवर्सिटी 156

पीयू की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। यह सभी के लिए खुशी की बात है। यह सभी की मेहनत का नतीजा है। -रेनुका बी सलवान, डीपीआर, पीयू

कई चुनौतियों के बाद भी पीयू का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इसका श्रेय टीचर्स, कर्मचारी, स्टूडेंट्स और पीयू में कार्य कर रहे सभी लोगों को जाता है। सभी को बधाई। आगे भी पीयू को ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करें। -प्रो. राजकुमार, वाइस चांसलर, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें