फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को दी बहुत बड़ी राहत, 20 फीसदी अटेंडेंस बोनस में मिलेगी

Tue, 04 Dec 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए राहत की खबर है। यदि उनकी अटेंडेंस किन्हीं कारणों से कम है तो उसकी पूर्ति पीयू प्रशासन कर देगा। वह एक तरह से बोनस के रूप में 20 फीसदी तक हाजिरी अपनी ओर से विद्यार्थियों को देगा। एक माह से आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स की एक डिमांड थी कि अटेंडेंस 75 फीसदी से कम करके 50 फीसदी की जाएं। पीयू प्रशासन पर दबाव पड़ा तो इसको लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, प्रो. एके भंडारी, प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. इमैनुअल नाहर, प्रो. नीना कप्लास आदि शामिल हुए। इस बैठक में पीयूसीएससी अध्यक्ष कनुप्रिया की ओर से दिए गए पत्र पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सालाना फेस्ट में जो भी स्टूडेंट लगेंगे उनको दस फीसदी अटेंडेंस पीयू प्रशासन की ओर से दी जाएंगी या फिर अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स को भी यही लाभ मिलेगा। इसके अलावा दस फीसदी हाजिरी विभागीय चेयरपर्सन अपनी ओर से उन विद्यार्थियों को देंगे जो विभागीय एक्टिविटीज में जुटे होंगे। यह भी तय हुआ कि जिन विभागों की रेगुलेटरी बॉडीज स्टूडेंट्स की अटेंडेंस 75 फीसदी अनिवार्य मांगती हैं वह उतना ही फीसदी रहेंगी, क्योंकि स्टूडेंट्स की डिग्रियां उन्हीं 75 फीसदी हाजिरी के बेस पर जारी की जाती हैं। इस बैठक में लिए गए निर्णय वाइस चांसलर को भेजे गए हैं।

वीसी को सौंपा मांगपत्र
सिंडिकेट की बैठक में स्टूडेंट्स का मांगपत्र शामिल हो, इसके लिए सोमवार को स्टूडेंट लीडर कनुप्रिया, आइसा अध्यक्ष विजय कुमार, एसएफएस पदाधिकारी हरमन, हसनप्रीत, पीएसयू ललकार की पदाधिकारी अमनदीप कौर ने डीएसडब्ल्यू को डिमांडपत्र सौंपा। इसमें 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने, दस नंबर हॉस्टल का चार्ज सही करने, बाहरी कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने आदि मांगें शामिल हैं। यह डिमांड सिंडिकेट के एजेंडे में वीसी शामिल करवाएंगे। यदि मांगें शामिल नहीं होंगी तो स्टूडेंट्स विरोध भी करेंगे। उनका कहना है कि मांगों को मनवाने के लिए वह हर स्तर पर जाएंगे। पीयू प्रशासन को रात 11.00 बजे के बाद भी लड़कियों को हॉस्टल से बाहर जाने की अनुमति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें