फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटीः 8 घंटे चली रीकाउंटिंग के बाद 10 वोट से जीते एनएसयूआई के तेगबीर सिंह

Wed, 11 Sep 2019 12:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एनएसयूआई के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सेक्रेटरी पद हुई 10 वोट के अंतर से जीत-हार का विवाद री-काउंटिंग के बाद रात करीब 10 बजे जाकर खत्म हुआ। पीयू चुनाव में सेक्रेटरी के लिए हुई रीकाउंटिग में एनएसयूआई के तेगबीर सिंह ने बाजी मार ली है। जीत की घोषणा होते ही कैंपस में एनएसयूआई समर्थकों ने ढ़ोल-नगाड़े बजा कर सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दो बजे से शुरु हुई काउंटिंग रात 10 बजे के करीब खत्म हुई। काउंसटिंग के स्थान पर मीडियाकर्मियों के जाने पर रोक लगा दी गई। करीब 8 घंटे चली काउंटिंग के बाद नतीजों की घोषणा की गई। गौरतलब है कि छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव में सेक्रेटरी पोस्ट के लिए एनएसयूआई के तेगबीर सिंह को विजय घोषित कर दिया था।

यह जीत तेगबीर को मात्र दस वोटों से मिली थी। जिसका इनसो छात्र संघ के उम्मीदवार गौरव दुहन ने विरोध किया था। गौरव की मांग थी कि काउंटिग दोबारा से हो। सात और नौ सितंबर को हुई ग्रीवांस कमेटी ने मंगलवार को रीकाउंटिग कराने का निर्णय लिया था। जिसमें पीयू प्रशासन से डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर सहित विभिन्न फैकल्टी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

री-काउंटिंग में भी रहा पुलिस का कड़ा पहरा

मंगलवार को हुई री-काउंटिग में पुलिस बल का कड़ा पहरा देखने को मिला। काउंटिग मैंबर्स के अलावा इनसो और एनएसयूआई के दो-दो लोगों को ही काउंटिग सेंटर के अंदर जाने की अनुमति दी। इस मौके पर किसी को अपने साथ मोबाइल फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सेंटर के बाहर पुलिस ने गेट पर बेरीगेटिंग कर रखी थी इसके अलावा भी बाहर सौ के करीब पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

काउंटिंग सेंटर के बाहर डटे रहे कार्यकर्ता
पंजाब यूनिवर्सिटी में सेक्रेटरी पोस्ट के लिए हुई रीकाउंटिग में पूरे समय जिम्नेजियम हॉल के बाह एनएसयूआई व इनसो के कार्यकर्ता अडे़ रहे। दोपहर जैसे ही काउंटिग शुरू करने का समय आया तो सेंटर के अंदर मात्र उम्मीदवारों को ही जाने की अनुमति दी गई। पीयू प्रशासन ने साफ किया कि काउंटिग के लिए तेगबीर सिंह और गौरव दुहन ही जाएंगे।

जिसका विरोध करते हुए एनएसयूआई के पूर्व नेता मनोज लुबाना ने कहा कि उम्मीदवार के साथ एक एंजेट अनिवार्य तौर पर जाता है। जिसे भेजने के बिना हम काउंटिग शुरू नहीं होने देंगे। हालांकि मांग को देखते हुए बाद में एक एंजेटे को साथ जाने की अनुमति दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें