फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: 16 सीटों के रिजल्ट घोषित, देखिए कौन-कौन जीता?

Wed, 28 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू की नई सीनेट(2016-20) चुनाव के लिए अंतिम दौर में पीयू-डीएवी ग्रुप ने बढ़त बना ली है। 25 सितंबर को आर्ट्स कॉलेजों के हेड और प्रोफेसर की 16 सीटों का मंगलवार देर शाम रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पीयू-डीएवी ग्रुप ने मंगलवार को मतदान के बाद 16 में से 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। सीनेट की कुल 32 सीटों में से 21 पीयू-डीएवी ग्रुप और 11 सीटें अशोक गोयल ग्रुप के खाते में गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू सीनेट के तीसरे दौर के चुनाव तक अशोक गोयल और पीयू-डीएवी ग्रुप 8-8 सीटों के साथ बराबरी पर चल रहा था। लेकिन अब पीयू-डीएवी ग्रुप की बढ़त में काफी फांसला हो गया है। सीनेट में वर्चस्व बनाने के लिए दोनों ग्रुप की नजरें ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों पर है। मंगलवार देर रात ग्रेजुएट सीटों के लिए मतगणना शुरू कर दी गई थी। बुधवार शाम तक नतीजें आने शुरू होंगे। 

 मंगलवार दोपहर बाद आर्ट्स कॉलेज हेड की 7 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एक सीट पर एमसीएम कॉलेज-36 प्रिंसिपल डॉ.निशा भार्गव पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थी। इन सीटों में 6 प्रिंसिपल पीयू-डीएवी कॉलेज और 2 उम्मीदवार अशोक गोयल ग्रुप से जीते। 10 कैंडीडेट्स में गुरु नानक कॉलेज मोगा प्रिंसिपल जतिंद्र कौर और बाबा अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर होशियापुर हार गए। मतगणना में हरदिलजीत सिंह गोशल और जितेंद्र कौर के बीच मुकाबला टाई हो गया था। बाद में वोटों के प्रेफरेंस के आधार पर डॉ. गोशल को विजेता घोषित किया गया।  प्रिंसिपल इकबाल सिंह संधू को सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक 14 वोट मिले।
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: ये प्रिंसिपल जीते चुनाव

- फोटो : File Photo
डॉ.हरदलजीत सिंह गौशल-गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाला(लुधियाना) 
डॉ.इंद्रजीत कौर-रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज,मिलर गंज(लुधियाना) 
डॉ. इकबाल सिंह संधू-पंजाब यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूट कॉलेज सिखवाला श्री मुक्तसर साहिब
डॉ.नरेंद्र सिंह संधू -गुरु नानक नेशभनल कॉलेज दोराहा(लुधियाना) 
डॉ.एनआर शर्मा-पंजाब यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूट कॉलेज गुरुहरसाय फिरोजपुर 
डॉ.आरएस झांझी-एएस कॉलेज खन्ना(लुधियाना)
डॉ.संजीव कुमार अरोड़ा-डीएवी कॉलेज अबोहर  
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: ये प्रोफेसर जीते

- फोटो : फाइल फोटो
डॉ.दलीप कुमार-जीसीजी-42 (चंडीगढ़)
डॉ.जगदीप कुमार-खालसा कॉलेज गरदीवाला(होशियारपुर) 
डॉ.इंद्र पाल सिंह सिद्ू- श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 (चंडीगढ़)
डॉ.एचएस दुआ- गुरजनवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज (लुधियाना)
डॉ.कमल कुमार शर्मा-एएस कॉलेज खन्ना)(लुधियाना)
डॉ.जगदीश चंद्र-डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 (चंडीगढ़) 
डॉ.सुरेंद्र कौर-गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज (अबोहर) 
डॉ.समिंदर सिंह संधू-डीएवी कॉलेज-10 (चंडीगढ़) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें