पीयू की नई सीनेट(2016-20) चुनाव के लिए अंतिम दौर में पीयू-डीएवी ग्रुप ने बढ़त बना ली है। 25 सितंबर को आर्ट्स कॉलेजों के हेड और प्रोफेसर की 16 सीटों का मंगलवार देर शाम रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पीयू-डीएवी ग्रुप ने मंगलवार को मतदान के बाद 16 में से 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। सीनेट की कुल 32 सीटों में से 21 पीयू-डीएवी ग्रुप और 11 सीटें अशोक गोयल ग्रुप के खाते में गए हैं।
गौरतलब है कि पीयू सीनेट के तीसरे दौर के चुनाव तक अशोक गोयल और पीयू-डीएवी ग्रुप 8-8 सीटों के साथ बराबरी पर चल रहा था। लेकिन अब पीयू-डीएवी ग्रुप की बढ़त में काफी फांसला हो गया है। सीनेट में वर्चस्व बनाने के लिए दोनों ग्रुप की नजरें ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों पर है। मंगलवार देर रात ग्रेजुएट सीटों के लिए मतगणना शुरू कर दी गई थी। बुधवार शाम तक नतीजें आने शुरू होंगे।
मंगलवार दोपहर बाद आर्ट्स कॉलेज हेड की 7 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एक सीट पर एमसीएम कॉलेज-36 प्रिंसिपल डॉ.निशा भार्गव पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थी। इन सीटों में 6 प्रिंसिपल पीयू-डीएवी कॉलेज और 2 उम्मीदवार अशोक गोयल ग्रुप से जीते। 10 कैंडीडेट्स में गुरु नानक कॉलेज मोगा प्रिंसिपल जतिंद्र कौर और बाबा अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर होशियापुर हार गए। मतगणना में हरदिलजीत सिंह गोशल और जितेंद्र कौर के बीच मुकाबला टाई हो गया था। बाद में वोटों के प्रेफरेंस के आधार पर डॉ. गोशल को विजेता घोषित किया गया। प्रिंसिपल इकबाल सिंह संधू को सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक 14 वोट मिले।