फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू यूसोल ने जारी किया दाखिले का शेड्यूल, ऑनलाइन आवेदन

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) पत्राचार विभाग में 2016-17 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी अनुसार इस साल पत्राचार विभाग के 22 अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स मेंऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। देश भर से स्टूडेंट घर बैठे ही किसी भी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


पीयू ने फीस भी ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा दी है। 26 अगस्त तक स्टूडेंट वेबसाइट http://usoladmissions.puchd.ac.in/home.aspx  पर आवेदन कर सकते हैं।  पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता ने यूसोल में ऑनलाइन दाखिले की वेबसाइट लांच की। प्रो.ग्रोवर के अनुसार देश भर से 20 हजार से अधिक स्टूडेंट हर साल विभिन्न कोर्स में दाखिला लेते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस साल से दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है। स्टूडेंट किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में भी फीस जमा कर सकेंगे। यूसोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योजना रावत के अनुसार स्टूडेंट बीए,बीकॉम, के अलावा एमकॉम,एमए इकोनॉमिक्स,एमए इंग्लिश,एमए हिंदी,एमए हिस्ट्री, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सहित लगभग सभी पीजी कोर्स में दाखिले की सुविधा देता है।
विज्ञापन


यूसोल से स्टूडेंट पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन,पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स के अलावा एमबीए(एग्जीक्यूटिव) प्रथम सेमेस्टर और बीएड प्रथम सेमेस्टर में भी दाखिला देंगे।

यूसोल ने शुरू किया ई लर्निंग सिस्टम
पीयू प्रशासन ने पत्राचार से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ई-लर्निंग सिस्टम शुरू किया है। डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता के अनुसार नए सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को अब दाखिले के तुरंत बाद ही ऑनलाइन नोट्स उपलब्ध हो सकेंगे। ई लर्निंग के तहत विभिन्न कक्षाओं के लेक्चर की वीडियो भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। स्टूडेंट अब एक बार में ही ऑनलाइन एडमिशन और एग्जामिनेशन फीस भर सकेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें