फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल मामले में 1000 विद्यार्थियों को पक्ष रखने का मौका

Fri, 12 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में दसवीं और 12वीं की प्राइवेट बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए नकल और शक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक हजार विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


साथ ही इन सभी विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया है। 16 और 17 अगस्त को विद्यार्थी अपना पक्ष रख सकेंगे। जम्मू संभाग के समर जोन शिक्षा सत्र की दसवीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षा अप्रैल और मई 2016 में हुई थी। इस परीक्षा में दस हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

इन बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान एक हजार से ज्यादा नकल और विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों से दुर्व्यवहार के मामले सामने आए थे। इसको लेकर बोर्ड ने विद्यार्थियों पर कार्रवाई की थी और इनमें कुछ विद्यार्थियों की आंसर शीट सीज की थी। इन मामलों को बोर्ड ने रजिस्टर्ड किया था।
विज्ञापन


इन सभी विद्यार्थियों को बोर्ड की तरफ से पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी 16 और 17 जून को जम्मू के रिहाड़ी कालोनी स्थित बोर्ड कार्यालय में पहुंच कर अपनी बात को कमेटी के सामने रखेंगे और फिर कमेटी अपना निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें