फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का स्टूडेंट्स को तोहफा, होस्टलों में अब ये सभी सुविधाएं मिलेंगी

Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी अपने हजारों स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसके तहत अब होस्टलों में छात्र-छात्राओं को कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी छात्रावासों में रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। परीक्षाओं से पहले इन्हें तैयार कर लिया जाएगा। यह फैसला बुधवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर और हॉस्टल वार्डन की बैठक में लिया गया। इस दौरान हॉस्टल में बनने वाला खाना और सफाई व्यवस्था पर भी काउंसिल ने अपना पक्ष रखा। बैठक में सबसे पहले हॉस्टल में खाने की क्वालिटी को लेकर मामला गर्माया।
विज्ञापन


स्टूडेंट काउंसिल की तरफ से कहा गया कि हॉस्टलों में खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। हर दिन ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं। स्टूडेंट काउंसिल की तरफ से मांग रखी गई कि हॉस्टलों की मेस में कैमरे लगने चाहिएं ताकि छात्र देख सकें कि खाना कैसे बन रहा है? इस मांग पर डीएसडब्ल्यू ने कहा कि एक नंबर हॉस्टल की मेस में कैमरा लगा हुआ है। उसका डैमो देख लें, अगर संतुष्टि हुई तो सभी मेस में कैमरे लगवा दिए जाएंगे। इस पर स्टूडेंट काउंसिल की तरफ से सहमति जताई गई। इसके अलावा लड़कों के हॉस्टल में वाशिंग मशीनें लगवाने की मांग पर भी सहमति बनी है।

लड़कियों के हॉस्टल टाइमिंग का होगा सर्वे
मीटिंग में लड़कियों केहॉस्टल की टाइमिंग पाबंदी हटाने और जुर्माने का प्रावधान खत्म करने की मांग रखी गई। इस पर डीएसडब्ल्यू और हॉस्टल वार्डन ने सभी छात्र, छात्राओं की राय जानने की बात कही। अब स्टूडेंट काउंसिल कैंपस में जल्द ही सर्वे कराएगी, जिसमें इस मसले पर राय जानी जाएगी। इसके नतीजे सहित प्रपोजल बनाकर पीयू प्रबंधन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


यूआईएमएस में छह से दस पढ़ सकेंगे लड़कियां
लाइब्रेरी में कम पड़ रही जगह का समाधान निकालते हुए यूआईएमएस विभाग में लड़कियों को शाम छह से रात दस बजे तक पढ़ने की छूट दी गई है। खासतौर से हॉस्टल नंबर आठ और नौ में रहने वाली छात्राएं छह से दस बजे तक वहां बैठकर पढ़ सकेंगी। इस टाइमिंग के दौरान विभाग में किसी छात्र की एंट्री नहीं होगी। इसकेअलावा एसी जोशी लाइब्रेरी केऊपरी फ्लोर को रात केसमय रीडिंग केलिए खुलवाने पर भी विचार किया गया।

कई मसले मीटिंग में चर्चा के लिए रखे गए थे। हॉस्टलों में रीडिंग रूम और यूआईएमएस में शाम केबाद पढ़ने सहित कुछ मसलों पर सहमति बनी है। जहां तक लड़कियों केहॉस्टल टाइमिंग की बात है, उस पर जल्द ही एक सर्वे कराकर सभी की राय जानी जाएगी।
विज्ञापन

- जश्न कंबोज, प्रधान, पीयू स्टूडेंट काउंसिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें