पंजाब विश्वविद्यालय दो साल से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) कॉलेजों में लागू नहीं कर पाया है। आर्ट के हजारों विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं कि वह विज्ञान के सब्जेक्ट पढ़ें, लेकिन यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। बताया जाता है कि इसका प्रस्ताव पीयू प्रशासन ने तैयार कर लिया है, लेकिन अब तक लागू नहीं हो पाया। अड़चन क्या आ रही है, इसे भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
पीयू ने साइंस वर्ग में सबसे पहले सीबीसीएस लागू किया था। इसके लिए पूरा प्रस्ताव तैयार किया गया और वह पास हो गया। आज विज्ञान वर्ग के हजारों छात्र मनचाहे विषयों की पढ़ाई कर पा रहे हैं। आर्ट के विद्यार्थियों के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के बारे में चर्चा की गई और प्रस्ताव तैयार किया जाने लगा।
पीयू में तो यह सिस्टम काम कर रहा है, लेकिन इससे संबद्ध 200 कॉलेजों में दो साल बीत जाने के बाद भी 1.20 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। सिंडिकेट व सीनेट की बैठकों में यह प्रस्ताव ले जाया गया था, लेकिन निर्णय क्या हुआ, यह पता नहीं चला। हालांकि, बताया जा रहा है कि नए शैक्षिक सत्र तक इसे लागू कर दिया जाएगा।