फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, बढ़ गईं BCom की सीटें, काउंसिलिंग शेड्यूल

Tue, 09 Aug 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीकॉम में दाखिले का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज। पीयू ने सीटें बढ़ा दी हैं। अब चंडीगढ़ के 11 कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम में दाखिला ले सकेंगे। प्रशासन ने सभी कॉलेजों में बीकॉम की सीटें बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इस संबंध में जल्द ही सभी कॉलेजों को चिट्ठी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पीयू ने कॉलेजों को बीकॉम की 5 से 10 सीटें बढ़ाने की अनुमति दी है। बीकॉम के प्रति यूनिट 5 और एक कॉलेज को अधिकतम 10 सीटें ही अतिरिक्त दी गई हैं। इस फैसले से बीकॉम में करीब 120 सीटें बढ़ जाएंगी। इस साल सभी कॉलेज और पीयू में बीकॉम की 2380 सीटों पर सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया गया था।

पीयू प्रशासन ने कुछ कॉलेजों के अनुरोध पर बीकॉम की सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कॉलेज प्रशासन को डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल के पास आवेदन करना था। जानकारी अनुसार अधिकतर कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया है। कुछ कॉलेजों ने 15 से 20 सीटें बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन पीयू प्रशासन ने एक कॉलेज में अधिकतम 10 सीटें देने कान फैसला लिया है।
विज्ञापन


16 और 17 अगस्त को होगी काउंसिलिंग
बीकॉम में दाखिले के लिए पीयू प्रशासन 16 और 17 अगस्त को तीसरी काउंसिलिंग आयोजित करेगा। जानकारी अनुसार दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेजों में कुछ सीटें खाली हुई हैं। तीसरी काउंसिलिंग में ही बढ़ी हुई करीब 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। काउंसिलिंग शेड्यूल के तहत 16 अगस्त को सुबह के सत्र में चंडीगढ़ कोटे की 85 फीसदी सीटें और दोपहर बाद आउटसाइड यूटी कोटे की 15 फीसदी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 17 जुलाई को यूटी और जनरल कोटे के अलावा पीयू के ईवनिंग विभाग की सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।

बीबीए और पीजी कोर्स में बढ़ेंगी सीटें
पीयू प्रशासन ने कॉलेजों के अनुरोध पर बीबीए,बीसीए सहित पीजी कोर्स में भी सीटें बढ़ाने के अनुमति दे दी है। लेकिन एलएलबी,इंजीनियरिंग,डेंटल जैसे प्रोफेशनल और ऑल इंडिया लेवल के एंट्रेंस टेस्ट से होने वाले दाखिलों में सीटें नहीं बढ़ेंगी। बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले के लिए प्रति स्टूडेंट करीब 1940 रुपये लेट फीस जमा करनी होगी।

 16 और 17 को बीकॉम की तीसरी  काउंसिलिंग होगी। कॉलेजों को अतिरिक्त सीटें दी हैं। खाली सीटों की जानकारी कॉलेजों से मांगी गई है। वेटिंग लिस्ट के स्टूडेंट को फायदा मिलेगा।
- प्रोफेसर संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन

कॉलेजों की रिक्वेस्ट पर बीकॉम में 5 से 10 सीटें बढ़ाई गई हैं। बीबीए,बीसीए और पीजी कोर्स में भी सीटें बढ़ाई गई हैं। 20 अगस्त तक निर्धारित लेट फीस के साथ बढ़ी सीटों पर कॉलेज दाखिला देंगे।
विज्ञापन

- प्रोफेसर परविंदर सिंह, डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल पंजाब यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें