फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड ने जारी की 12वीं की डेटशीट, यहां देख लें स्टूडेंटस

Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल मुक्त माहौल में करवाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं दोपहर में होंगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा।

परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं, यदि किसी विद्यार्थी का सलेक्टेड विषय का कोई पेपर क्लैश करता है तो छात्र की प्रार्थना पर नए सिरे से परीक्षा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे के पीछे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा रोल नंबर संबंधी पूछताछ के लिए बोर्ड के मोबाइल नंबर 01725227 पर कॉल करनी होगी। जहां से संबंधित सुपरिटेडेंट से लोगों की बात करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें