फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस पूरी तरह होगा कैशलेस, स्टूडेंट्स का बनेगा स्मार्ट कोंबो कार्ड 

Wed, 07 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कशलेस
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने नोटबंदी के बाद पीयू कैंपस को पूरी तरह कैशलेस करने का फैसला लिया है। पीयू के करीब 14 हजार स्टूडेंट्स को अगले सत्र से स्मार्ट कोंबो कार्ड इश्यू किया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स को एटीएम सहित सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन


स्मार्ट कोंबो कार्ड प्रयोग सफल रहा तो इसे टीचिंग और नॉन टीचिंग को भी दिया जा सकेगा।पीएचडी स्कॉलर को नए सुविधा के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, स्मार्ट कोंबो कार्ड एसबीआई के सहयोग से तैयार होगा। 

नए स्मार्ट कार्ड की खासियत यह होगी कि इसे विभाग आईकार्ड, लाइब्रेरी, हॉस्टल, बैंक सहित सभी जगह मल्टीपर्पज स्मार्ट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। पीयू स्टूडेंट्स देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन हॉस्टल और ट्यूशन फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


 पीयू प्रशासन के उच्च अधिकारी .स्टूडेंट काउंसिल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। बैठक में अगले सेमेस्टर से पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल और डिपार्टमेंट की फीस पूरी तरह ऑनलाइन करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

पीएचडी स्कॉलर के लिए पहली वर्कशॉप 

कैशलैस
मंगलवार को पीयू फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट अफसर (एफडीओ) डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. इमैनुअल नाहर,़ डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो और  नीना कपलेश मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, मीटिंग में स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों ने ऑनलाइन फीस पर एसबीआई की ओर से दस रुपये प्रति ट्रांजेक्शन लिए जाने का विरोध किया। जिसे एसबीआई और पीयू अधिकारियों ने मान लिया। 

पीएचडी स्कॉलर के लिए पहली वर्कशॉप 
पीयू में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फीस के प्रति जागरूक करने और स्मार्ट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने संबंधी अगले हफ्ते से वर्कशॉप शुरू करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, एफडीओ दफ्तर और एसबीआई पहली वर्कशॉप पीएचडी स्कॉलर के साथ करेगा। 100 से 200 के ग्रुप में युवाओं को ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 

पिछले एक साल से पुसू ऑनलाइन मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रही थी। स्मार्ट कार्ड सिस्टम से स्टूडेंट्स को काफी फायदा मिलेगा। अगले सत्र से हॉस्टल फीस भी पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। -आशिक मोहम्मद, सचिव पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल 

पीयू प्रशासन सभी तरह की फीस ऑनलाइन करने की दिशा में काफी होमवर्क कर चुका है। एसबीआई के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को किया जाएगा। स्टूडेंट काउंसिल से वर्कशॉप के बारे में सुझाव मांगे गए हैं। अगले हफ्ते तक वर्कशॉप शुरू हो जाएगी। -विक्रम नैयर, सीए, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट अफसर (एफडीओ) पंजाब यूनिवर्सिटी  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें