फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 2,319 कार्मिकों की होगी भर्ती

Tue, 06 Dec 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शासन ने प्रदेश में खुले नए राजकीय औद्योगिक संस्थानों (आईटीआई) में 1,419 कार्मिकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है।  इसके बाद व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने अनुदेशक (शिक्षक), स्टोर कीपर और कनिष्ठ सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा आउट सोर्सिंग के जरिए अनुदेशकों और चपरासियों के 900 पदों पर भी भर्ती होगी। इस प्रकार कुल 2,319 पदों पर भर्ती की जाएगी।
व्यवसायिक शिक्षा निदेशालय को 44 नए आईटीआई खुलने के बाद जरूरत के हिसाब से नए पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था।

निदेशालय ने पिछले महीने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। इसमें अनुदेशक के 1141 पद, कनिष्ठ सहायक के 228 और स्टोर कीपर के 50 पद शामिल हैं। शासन से मंजूरी के बाद कुल 1419 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निदेशालय ने राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है। 
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग से होगी 900 पदों पर भर्ती

डेमो
इनमें से अनुदेशकों के 852 पदों के लिए अधियाचन पिछले महीने भेजा गया था, जबकि सप्ताह भर पहले और 289 पदों के लिए अधियाचन भेजा गया।  इस प्रकार अनुदेशक के कुल 1141 पदों पर सीधी भर्ती होनी है।

सूबे में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती पर रोक लगे होने के कारण  आउटसोर्सिंग के जरिए चपरासी के पदों पर भर्ती करने का निर्णय किया गया है। सूत्रों का कहना है कि नए आईटीआई में 33 फीसदी पदों पर अनुदेशकों की भी आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती होगी।

इस तरह अनुदेशक व चपरासी के करीब 900 पदों पर भर्ती होगी। इनमें अनुदेशक के 650 और चपरासी के 250 पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग के लिए उत्तर प्रदेश डवलपमेंट सिस्टम्स कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें