फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में हॉस्टल लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर

Sat, 23 Jul 2016 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कुलपति ने हॉस्टल अलॉटमेंट और सुविधाओं को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर शुक्रवार डीएसडब्ल्यू और सभी हॉस्टल वार्डन के साथ मीटिंग की। पीयू कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर ने सभी वार्डन को निर्देश जारी किए हैं कि हॉस्टल अलॉटमेंट पूरी तरह मेरिट पर होगी।
विज्ञापन


अलॉटमेंट में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए स्टूडेंट्स की अलॉटमेंट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। कुलपति ने हॉस्टल रुम, मैस कैंटीन में साफ सफाई की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर भी सख्त हिदायत दी है। हॉस्टल वार्डन टॉयलेट और बाथरुम की रूटीन में जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। सभी हॉस्टल वार्डन को खुद कमरा अलॉटमेंट करने और स्टूडेंट के साथ इंट्रेक्शन करने को कहा गया है।

नए हॉस्टलर की सुविधा के लिए डीएसडब्ल्यू को रोस्टर के हिसाब से शाम 7 बजे तक सहयोग देना होगा। कुलपति ने हॉस्टल में किसी भी तरह की रैगिंग को लेकर सख्ती बरतने को कहा है। सभी हॉस्टल नोटिस बोर्ड पर एंटी रैगिंग कमेटी मेंबर्स के मोबाइल नंबर लगाने के निर्देश दिए हैं।  प्रो.ग्रोवर ने जल्द ही हॉस्टल में रेनोवेशन को लेकर जल्द ही एक्सईएन के साथ मीटिंग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें