फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के इस नामी स्कूल में अब दाखिला नहीं ले पाएंगे स्टूडेंट्स, जानिए क्यों

Thu, 27 Apr 2017 04:01 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल में स्टूडेंट्स अब दाखिला नहीं ले पाएंगे। स्कूल और स्टूडेंट्स को बड़ा झटका दे सकती हैं ये खबर। दरअसल, सेक्टर 24 स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की 11वीं और 12वीं कक्षाओं की मान्यता चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने रद्द कर दी है। सीबीएसई की मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ  चाइल्ड राइट (सीसीपीसीआर) की ओर से दिसंबर और जनवरी में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के कई प्राईवेट स्कूलों में चेकिंग की थी। इसमें एसडी पब्लिक स्कूल और ब्रिटिश स्कूल सेक्टर- 44 में कक्षाएं डमी पाई गई थी।  इन स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए सीसीपीसीआर ने शिक्षा विभाग को सिफारिश की थी। स्कूल का यह नोटिस शिक्षा विभाग की ओर से भेज दिया गया है।

12वीं कक्षा में नहीं थे बच्चे
सीसीपीसीआर और शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल की चेकिंग के दौरान पाया था कि रजिस्टर में तो 12 वीं के छात्रों की उपस्थिति तो दर्ज थी, जबकि बच्चे स्कूल आए ही नहीं थे। रजिस्टर में 12वीं के 60 स्टूडेंट्स बताए गए थे। इस बाबत पूछने पर स्कूल प्रशासन की ओर से सीसीपीसीआर को जवाब दिया गया था कि वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के कारण छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद सीसीपीसीआर ने मामले की जांच शिक्षा विभाग को सौंप दी थी।  
विज्ञापन


ब्रिटिश स्कूल की भी मान्यता हो सकती है रद्द
एसडी स्कूल के बाद अब शिक्षा विभाग ने ब्रिटिश स्कूल की मान्यता को रद्द करने के लिए सीबीएसई को लेटर भेजा है। सीबीएसई की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-24 की मान्यता रद्द कर दिया गया है। ब्रिटिश स्कूल पर कार्रवाई के लिए सीबीएसई को लेटर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रूबिंदरजीत सिंह बराड़, स्कूल एजूकेशन, डायरेक्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें