फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU रोहतक से पीजी कोर्स करता चाहते हैं, दाखिले शुरू आवेदन कीजिए

Fri, 19 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमडीयू रोहतक में 31 अलग-अलग पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। अगर आपको भी दाखिला चाहिए तो जल्दी से आवेदन कीजिए। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जून है। रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि एमडीयू के साथ-साथ छह विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी भी शामिल है। इसमें भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और औषध विज्ञान के साथ 31 अलग-अलग स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है।

इस प्रास्पेक्टस को विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी प्रिंट हार्ड कापी 150 रुपये शुल्क में विवि के पब्लिकेशन सेल और यूआईएलएमएसए सेक्टर-40 गुड़गांव से ले सकते हैं। इस प्रास्पेक्टस की हार्ड कापी 22 मई से उपलब्ध होगी। ज्यादा जानकारी के लिए टेलीफोन हेल्पलाइन नंबर 01262-393325, 393326 और शैक्षणिक शाखा के टेलीफोन नंबर 395380 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में ले सकते हैं प्रवेश

एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
एमडीयू ने बायो केमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॅजी, एमएससी बायोइंर्फोमेटिक्स, एमएससी मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी एनर्जी एंड इनवायरमेंटल सांइस में प्रवेश लिया जा सकता है।

एमएससी इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलोजी, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी जेनेटिक्स, एमएससी माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी माइक्रोबायोलॅजी में दाखिले के आवेदन मांगे गए हैं।

एमएससी जूलॉजी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एम फार्मा इंडस्ट्रियल फार्मेसी, एम फार्मा ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स, एमफार्मा फार्मास्यूटिक्स, एम फार्मा फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमफार्मा फर्माकोलॉजी, एमफार्मा फामॉकोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

मैथमेटिकल स्ट्रीम, एमएससी केमिस्ट्री नान मैथमेटिकल स्ट्रीम, एमएससी केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मा स्यूटिकल्स में प्रवेश ले सकते हैं। मैथमेटिकल और नान मैथमेटिकल स्ट्रीम, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस और एमएससी फिजिक्स के आवेदन मांगे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें