फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ करिअर संवारे: उर्दू भाषा में एमए करें और टीचिंग-ट्रांसलेशन या पत्रकारिता में अच्छी नौकरी पाएं

Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उर्दू प्रमुख भाषाओं में से एक है, लेकिन यह भाषा अपने आप में बेहद प्रभावशाली है। इसकी पढ़ाई करके शिक्षक, ट्रांसलेटर व पत्रकार बना जा सकता है। यहां से शिक्षा पाने वाले दर्जनों विद्यार्थी इन्हीं पेशों में अपना भविष्य बना रहे हैं। पीयू से उर्दू करने वाले विद्यार्थियों को हमेशा हर जगह प्राथमिकता मिलती है। यही कारण है कि अब यहां विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। विभाग में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होने के कारण ही विदेश से भी विशेषज्ञ यहां सेमिनार आदि कार्यक्रमों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


उर्दू विभाग का संचालन पीयू में 1985 के आसपास हुआ था। शुरुआत में सीटें कम थीं। धीरे-धीरे ये बढ़ती गईं, लेकिन एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की संख्या कम होने लगी। उसका बड़ा कारण ये रहा कि विद्यार्थी इंजीनियरिंग आदि की तरफ आकर्षित होने लगे। इंजीनियरिंग के लिए अपना अलग क्षेत्र है, लेकिन अब धीरे-धीरे युवाओं को समझ आने लगा है कि शिक्षक बनने के लिए उर्दू से एमए की पढ़ाई अच्छी है। उसी के बाद से एमए उर्दू में दाखिलों की संख्या लगातार बढ़ती गई।

वर्तमान में यहां सीटों की संख्या 34 है। 16 विद्यार्थी यहां शिक्षा पा रहे हैं। एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी स्थानीय के अलावा अन्य राज्यों से भी हैं। विभाग के मुताबिक विद्यार्थियों की संख्या हर साल दो से चार बढ़ रही है। यह विभाग उर्दू में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी करवा रहा है। उन विषयों के जरिए भी विद्यार्थी नौकरी में जगह बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बनने और ट्रांसलेशन के क्षेत्र में अपार अवसर

उर्दू विभाग के समन्वक डॉ. अली अब्बास कहते हैं कि एमए से उर्दू करने के बाद युवा नेट आदि की परीक्षा पास करके शिक्षक बन सकते हैं। यहां से पढ़ने वाले युवा कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कई छात्राएं शिक्षक बनी हैं। इसके अलावा ट्रांसलेशन के क्षेत्र में अपार अवसर हैं।

राजस्व विभाग के कई अभिलेखों के ट्रांसलेशन का कार्य भी यहां के विद्यार्थी कर रहे हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में भी अवसर हैं। कई विद्यार्थियों ने अपने रोजगार के लिए पत्रकारिता का क्षेत्र चुना है। इस बार भी हम लोगों को उर्दू का ज्ञान बांट रहे हैं और युवा इस विषय की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में दाखिलों की संख्या बढ़ने की संभावना है। किसी भी विषय से स्नातक किए हुए विद्यार्थी एमए उर्दू में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही विभाग से भी संपर्क कर जानकारियां ली जा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें