हरियाणा के शिक्षा विभाग में चयनित 9455 जेबीटी उम्मीदवारों की नियुक्ति पर लगी रोक के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई दो दिसंबर तक स्थगित कर दी है।
मंगलवार को जस्टिस सूर्यकांत के अवकाश पर होने के कारण जस्टिस टीपीएस मान की बेंच के सामने केस सुनवाई के लिए पहुंचा, जिसके बाद जस्टिस टीपीएस मान की बेंच ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
इस मामले में 11 मई को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकल बेंच के आदेश पर रोक लगा 9455 टीचर को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाते हुए इस भर्ती का पूरा रिकार्ड सील कर समन कर लिया था। एकल बेंच ने इस भर्ती को सही करार दिया था।