फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड का कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी, 10वीं में लड़के 12वीं में लड़कियां अव्वल

Tue, 31 Jul 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
एग्जाम का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रिकॉर्ड 15 दिन में पूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। सेकेंडरी में 47.40 फीसदी परीक्षार्थी तो सीनियर सेकेंडरी में 49.12 फीसदी उत्तीर्ण हुए। इस बार सेकेंडरी परिणाम में लड़कों ने बाजी मारी जबकि सीनियर सेकेंडरी परिणाम में लड़कियां आगे रही। परिणाम पिछले चार साल की तुलना बेहतर रहा है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी की पूरक परीक्षा के परिणाम 47.40 फीसदी में 20,562 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे जिनमें से 9,746 उत्तीर्ण हुए। इनमें से 8,198 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

इस पूरक परीक्षा में 48.44 प्रतिशत कामयाब लड़कों की तुलना में 45.96 प्रतिशत ही लड़की सफलता प्राप्त कर सकी हैं। सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षा का परिणाम 49.12 फीसदी रहा है। इस पूरक परीक्षा में 58,693 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे जिनमें से 28,832 उत्तीर्ण हुए और 21,953 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई हैं।
विज्ञापन


इस पूरक परीक्षा में 51.50 प्रतिशत कामयाब लड़कियों की तुलना में 47.81 प्रतिशत ही लड़के सफलता प्राप्त कर सके हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मुल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की ओर से वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत परीक्षा जल्द करवाकर जल्द परिणाम घोषित किया है ताकि विद्यार्थी कहीं एडमिशन ले सकें और उनका एक साल खराब ना हो।
विज्ञापन


ये रहा है पिछले कुछ वर्षों का पूरक परीक्षा परिणाम
सेकेंडरी कक्षा

वर्ष               परिणाम
2015            31.57 प्रतिशत
2016            31.58 प्रतिशत
2017            38.64 प्रतिशत
2018            47.40 प्रतिशत

सीनियर सेकेंडरी कक्षा
वर्ष            परिणाम

2015            37.84 प्रतिशत
2016            36.02 प्रतिशत
2017            44.94 प्तिशत
2018            49.12 प्रतिशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें