फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस की सीटों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि

Tue, 06 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में इकोनाकिल वीकर सेक्शन(ईडब्ल्यूएस) कोटे की सीटों पर आवेदन करने वाले अभिभावकों की दिक्कतें कुछ कम हुई हैं। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में आवेदन के लिए तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस फैसले पर अंतिम मुहर के लिए फाइल शिक्षा सचिव और एडवाइजर परिमल राय के पास भेजी है। ईडब्ल्यूएस कोटे में आवेदन के लिए प्रमाण पत्र को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर स्कूल चंचल सिंह और प्राइवेट स्कूलों के 11 प्रिंसिपल के कोर ग्रुप की  मीटिंग हुई। 

बैठक में ईडब्ल्यूएस कोटे में आवेदन के लिए यूटी प्रशासन(एसडीएम) स्तर के अधिकारी से प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का मुद्दा उठा। यूटी प्रशासन द्वारा काफी समय से आय प्रमाण पत्र जारी करना बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


मामले में प्राइवेट स्कूलों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रमाण पत्र नहीं होने से कई लोग झूठे और जाली प्रमाण पत्र पर बच्चों को दाखिला करवा देंगे। काफी मंथन के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपायुक्त और एडवाइजर को चिट्ठी लिखने की बात कही। 
विज्ञापन

पैरेंट्स एसोसिएशन ने ईडब्ल्यूएस और आधार कार्ड का मुद्दा उठाया 

एडमिशन
साथ ही सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने पर भी सहमति बन गई। प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल के साथ मीटिंग में आधार कार्ड पर चर्चा हुई। सेक्टर-26 स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि आधार कार्ड में भी पते में गड़बड़ी हैं।

उन्होंने बताया कि कई स्टूडेंट्स के आधार कार्ड में रेजीडेंस उनका स्कूल दिखाया गया है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को रेजीडेंस प्रूफ के लिए आधार कार्ड को मान्य करने के लिए कहा। 

लेकिन इस बात पर सहमति नहीं बनी और प्रिंसिपल रेजीडेंस प्रूफ के लिए लोकल एसएचओ से सत्यापित प्रमाण पत्र देने की बात कही।  मीटिंग में प्राइवेट स्कूलों को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 15 फीसदी सीटों पर दाखिले को लेकर काफी चर्चा हुई। 

प्राइवेट स्कूलों ने इस्टेट ऑफिस की नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ ऑक्शन में स्कूल के लिए जमीन लेने वाले स्कूलों पर यह नियम लागू होगा। सोमवार को कॉन्वेंट और प्राइेवट स्कूलों में जनरल कोटे की सीटों के लिए आवेदन फार्म जमा करने के लिए काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे। 

पैरेंट्स एसोसिएशन ने ईडब्ल्यूएस और आधार कार्ड का मुद्दा उठाया 
चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को आ रही दिक्कतों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें