फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून मिलिट्री कॉलेज में दाखिले के लिए अप्लाई करें, ये डॉक्यूमेंट्स चाहिएं

Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : demo photo
विज्ञापन
देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में सत्र 2018 लिए कक्षा 7वीं में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जल्दी से अप्लाई कर दीजिए। प्रवेश परीक्षा 1 और 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों की आयु 2 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2007 के बीच होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के तीन पेपर लिये जाएंगे। 5 अप्रैल 2018 को मौखिक साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार 555 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भारतीय स्टेट बैंक से बनवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट कमांडेंट राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून के नाम से देय होगा।

आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र और स्कूल प्राचार्या से फोटो एवं जन्म प्रमाण को सत्यापित कराकर लगाना अनिवार्य है। आवेदन फार्म मुख्य सचिव हरियाणा सरकार डिफेंस-1 ब्रांच सैनिक भवन सेक्टर 12 पंचकूला के माध्यम से 30 सितंबर तक पहुंचने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें