फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कड़ी सुरक्षा के बीच दो शिफ्टों में सीबीएसई सीटेट परीक्षा, अभियार्थी बोले- एवरेज ही रहा

Mon, 08 Jul 2019 11:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटेट एग्जाम देने आए परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा प्राइमरी स्टेज के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट जुलाई 2019) के पहले पेपर का आयोजन किया गया। देशभर में यह परीक्षा एक साथ रविवार को दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पेपर देने वाले कुछ कैंडिडेट्स ने बताया कि पहला पेपर न ज्यादा मुश्किल और न ज्यादा आसान था।
विज्ञापन


वहीं कुछ कैंडिडेट्स ने बताया कि इस साल का पेपर दिसंबर 2018 के मुकाबले आसान था। बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से उम्मीद से ज्यादा सवाल पूछे गए थे, लेकिन सभी प्रश्न आसान थे। सुबह 9.30 बजे से दिन के 12.30 बजे तक सीटेट प्राइमरी स्टेज पेपर 1 का आयोजन हुआ। प्राइमरी स्टेज की इस परीक्षा के आधार पर पहली से पांचवीं क्लास तक के शिक्षकों की भर्ती होती है।

वहीं, सीटेट पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक किया गया। यह परीक्षा छठी से आठवीं क्लास तक के टीचरों के लिए है। दोनों शिफ्टों की परीक्षाएं दो 150 अंकों के थे। पेपर वन में क्वालीफाई करने पर कक्षा एक से पांच तथा पेपर टू के आधार पर कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को पढ़ाने का अवसर मिलेगा। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस और ऑब्जेक्टिव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.38 लाख अभ्यर्थियों ने दोनों पेपर के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

परीक्षा संचालन एजेंसी सीबीएसई के अनुसार पेपर वन के लिए आठ लाख 17 हजार 892 तथा और पेपर टू के लिए चार लाख 27 हजार 897 ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 8 लाख 38 हजार 381 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों पेपरों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 90 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश करने का निर्देश दिया गया था।

इन चीजों पर रहा बैन
परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रिंटेड या लिखा हुआ पेपर, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन, स्कैनर, कार्ड बोर्ड, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्त्रसेफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी, कैमरा, चश्मा, हैंडबैग आदि पर बैन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें