चंडीगढ़ में सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में एमडी और एमएस में एडमिशन के लिए 1 और 2 मई को पहली काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार उस दौरान छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखने के लिए उन्हें मेरिट के अनुसार बारी बारी से अलग अलग बुलाया जाएगा। एक दिन में चार शिफ्ट में काउंसलिंग होगी।
पहला बैच सुबह 10 बजे, दूसरा दोपहर 12 बजे और तीसरा दोपहर 3 बजे और चौथा 3.30 पर बुलाया जाएगा। ये मानक दोनों दिन एक समान रहेगा। एक शिफ्ट में 13 छात्रों को बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी मेरिट के हिसाब से ईमेल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से इसमें शामिल होने की सूचना भेजी जाएगी, जिससे लॉक डाउन के दौरान काउंसिलिंग में आने में उन्हें परेशानी न हो।
उस दौरान सभी छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पूरी तरह सेनेटाइज होने के बाद ही उन्हें अंदर आने दिया जाएगा। अगर किसी मे कोरोना के लक्षण मीले तो उसकी टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काउंसलिंग की जाएगी।