शहर के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में वेटिंग लिस्ट वालों को अभी भी दाखिला मिल सकता है। जानकारी के अनुसार कई बच्चों का एक से अधिक कॉन्वेंट स्कूलों के लकी ड्रा में नाम आया है।
ऐसे में वेटिंग लिस्ट में शामिल कई बच्चों की किस्मत खुल सकती है। वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों के अभिभावक लगातार स्कूलों में संपर्क रखें। उधर, कॉन्वेंट स्कूलों ने बुधवार के लकी ड्रा की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी है।
बुधवार को एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाला गया था। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट-26, सेक्टर-9 कॉर्मल कॉन्वेंट और सेंट ऐंस-32 में केजी और यूकेजी की करीब 740 सीटों पर बच्चों को दाखिला मिला है।
लेकिन जनरल कैटेगरी के तहत सिर्फ 341 सीटों पर लकी ड्रा हुआ। इनमें से कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस में लड़कियों को दाखिला दिया जाता है।
कई प्राइवेट स्कूलों में अभी लकी ड्रा बाकी
ट्राइसिटी अभिभावकों का पहली पसंद शहर के चार कॉन्वेंट स्कूल रहते हैं। इन स्कूलों में लकी ड्रा में दाखिला पाने में असफल अभिभावकों के लिए अभी कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में दाखिले का मौका है।
अभिभावकों ने लकी ड्रा के कारण पहले ही 5 से 6 स्कूलों में आवेदन किया हुआ है। शहर के इन स्कूलों में अभी लकी ड्रा होगा।
स्कूल का नाम क्लास ड्रा
स्ट्रॉबेरी फिल्ड केजी 20
भवन विद्यालय नर्सरी 21
गुरुकुल ग्लोबल प्री-नर्सरी 21