फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रलाइज कोर्स में दाखिला चाहिए तो जल्दी से आवेदन करें, जानिए कहां और कैसे

Sat, 09 Jun 2018 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission 2018
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर -36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 23 जून तक कर सकते हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए चार जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। एडमिशन प्रक्रिया में फार्म फीस 850 रुपये जमा होगी। कालेज में मेधावी छात्राओं के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए छात्र ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एमसीएम डीएवी कालेज सेक्टर -36 को बेस्ट खिलाड़ी देने का अवार्ड भी इस साल मिल चुका है। यहां पर सभी खेलों के लिए अच्छे ग्राउंड की व्यवस्था है। कालेज में एनएसएस और एनसीसी की तैयारी कराई जाती है। इसमें भी छात्र पास होकर जाते हैं। कॉलेज के ऑडिटोरियम में व्यवस्था भी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी स्टूडेंट्स की ओर से यहां दी जाती है। वहीं 997 छात्राओं की छह ब्लाक में ठहरने की व्यवस्था है। वहीं कालेज में फिजिक्स लैब सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं।
 
कालेज के पुराने एल्युमनी रहे यह स्टूडेंट्स पुराने स्टूडेंट्स
एमसीएम डीएवी कालेज की छात्राओं ने आईएएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। कालेज की खुशबू गोयल, जूही मुखर्जी, शिरदीप कौर, दिप्ती उप्पल, पाल्का साहनी, रेणु फुली, इशा कालिया ने आईएएस में सफलता हासिल की है। अंजू धनकर एचसीएस, आभा बेनीवाल, पाल्का साहनी, पीसीएस, श्वेता धनकर आईपीएस, मीता वशिष्ठ, सिने स्टार भी रही हैं
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर- 0172-2613047
वेबसाइट-  www.mcmdavcw-chd.edu

कोर्स का नाम-  सीट
1. बीए-  1200
2. जरनल कोर्स ऑफिस मैनेजमेंट -30
3. बीबीए-80
4. बीसीए-280
5. बीएससी नॉन मेडिकल-150
6. बीएससी मेडिकल-150
7. कंप्यूटर एप्लीकेशन- 50
8. माइक्रोबायोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी -60
9. बीएससी ऑनर्स इन फिजिक्स-50

एड ऑन कोर्स
1.कॉस्मोलॉजी एंड ब्यूटी केयर-40
2.इंटीरियर डिजाइनिंग एंड डेकोरेशन-40
3.वीडियो रिपोर्टिंग -40
4.कम्यूनिकेटिव इंग्लिश -40

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
1.एमए इंग्लिश -60
2.एमए सोशलॉजी -60
3.एमए इक्नॉमिक्स-60
4.एमए फिजियोलॉजी-40
5.एमकॉम-40
6.एमएससी केमिस्ट्री -25
7.एमएससी मैथ-40

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा-
1.पीजीडीएमसी-30
2.पीजीडीसीए-30

कालेज की ओर से छात्राओं को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। खेल के मैदान सहित एनसीसी, हॉस्टल की सुविधा भी ठीक है। कालेज का उद्देश्य है कि छात्राएं हर फील्ड में तरक्की करें। यह हमारा पहला उद्देश्य है।
विज्ञापन

- प्रो. निशा भार्गव, प्रिंसिपल, एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमन, सेक्टर-36
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें