बीएड करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी। वे अब 12वीं के बाद भी ये कोर्स कर सकेंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडुआ के प्रयासों के बाद बीएड करना अब और भी आसान हो गया है।
यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा नीति के तहत 12वीं के बाद सीधे बीएड में प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन यह पाठ्क्रम 12वीं के बाद सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिये 5 साल का होगा। नेशनल कौंसिल फार टीचर्ज एजुकेशन की नई शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सिटी को शार्ट टर्म पाठ्यक्रम के लिए मंजूरी मिल चुकी है।
डॉ. इन्दरप्रीत कौर को इस विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। डॉ. कौर ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए कारगर सिद्ध होता है। नयी शिक्ष नीति के तहत 12वीं के बाद दाखिल हुए छात्रों को अध्यापन क्षेत्र के प्रशिक्षण के साथ-साथ बीएड के विषय भी पढ़ाए जाएंगे।