पीयू ने कैंपस के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स(पीजी) एमए के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू को सोशल साइंस विभागों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए जबर्दस्त मारामारी रहती है। सीटों के मुकाबले 10 गुणा अधिक आवेदन पहुंचते हैं। पीयू के इकोनॉक्सि,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन,हिंदी जैसे विभागों में दाखिले के लिए कड़ा कंपीटिशन होता है।
पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार एमए में दाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। इस साल पीयू प्रशासन ने एमए स्तर पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। स्टूडेंट वेबसाइट http://pgadmissions.puchd.ac.in/. पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद 2 जून तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी।
5 जुलाई तक स्टूडेंट को आवेदन फार्म,फीस और अन्य प्रमाण पत्रों को हार्ड कापी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। विभिन्न कोर्स में दाखिले संबंधी पूरी जानकारी पीयू वेबसाइट और हैंडबुक ऑफ इंफारमेशन में दी गई है। हैंडबुक पीयू काउंटर से 600 रुपये में उपलब्ध होगी।
एमए कोर्स का नाम--------सीटें
इकोनॉमिक्स--------------80
फ्रेंच--------------------17
हिंदी--------------------68
हिस्ट्री-------------------50
फिलॉस्फी----------------40
पॉलिटिकल साइंस---------60
साइकोलॉजी--------------68
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन------60
पंजाबी-------------------68
सोशोलॉजी----------------68
उर्दू----------------------34
वुमन स्टडीज--------------30
ऐंसिएंट हिस्ट्री---------------46
डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज--34