फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला कराने का मौका अभी है, कई सीटें खाली

विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिला कराने का मौका अभी भी है। कई कोर्स ऐसे हैं, जिन पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले सोमवार को समाप्त हो गए है। इसके बाद भी जिले के चारों कॉलेज 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर सका है। ऐसा नहीं है कि दाखिले के लिए स्टूडेंट्स ने आवेदन नहीं किए है।
विज्ञापन


जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेजों में विभिन्न संकायों में 2790 सीटों पर 4009 आवेदन फार्म भरे गए थे। बावजूद इसके दूसरी लिस्ट के दाखिले समाप्त हो चुके है, परंतु बीकॉम के अलावा सभी संकायों में 70 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली पड़ी है। दो गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 1 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में विभिन्न कोर्स में लगभग 1 हजार सीटें खाली पड़ी हुई है।

सेक्टर एक के कॉलेज में करीब 700 और सेक्टर 14 के कॉलेज में लगभग 370 सीटें खाली पड़ी है। वहीं अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कॉलका की बात करें तो वहां सीटों से कम आवेदन फार्म भरे गए थे। इस कॉलेज के लिए जिन स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, उनमें दूसरी लिस्ट के दाखिले समाप्त होते ही लगभग सभी स्टूडेंट्स के दाखिले हो चुके है और सीटें अभी भी खाली पड़ी हुई है। साथ ही बरवाला के गवर्नमेंट कॉलेज में भी अभी 50 प्रतिशत सीटें खाली है। 
विज्ञापन


पंचकूला के कॉलेज बने सेफ साइड
सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में दाखिला लेने पहुंची नताशा ने बताया कि उन्होने बीए में दाखिला लेने के लिए चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में आवेदन किया हुआ है। कम प्रतिशत होने के कारण चंडीगढ़ के कॉलेज में दाखिला काफी मुश्किल है। इसके चलते नताशा ने अपना दाखिला सुरक्षित करने के लिए पंचकूला के कॉलेज में भी आवेदन कर दिया। नताशा ने बताया कि चंडीगढ़ में दाखिला नहीं मिला पंचकूला के कॉलेज में तो दाखिला मिल ही जाएगा। 

आज जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट
जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेजों में सोमवार को दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले समाप्त हो चुके है। अब मंगलवार को सुबह दस बजे कॉलेजों में तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। तीसरी लिस्ट के लिए 15 जुलाई तक दाखिले लिए जाएंगे। वहीं पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दाखिले लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें