फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी की कोशिश हुई कामयाब, विकास कार्यों के लिए अब मिलेंगे 15 करोड़

Sun, 21 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University Gate no-1
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार व बिजनेसमैन आदि के सहयोग से 15 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। यह रकम अगले माह तक पीयू का मिल जाएगी। इसे स्टूडेंट्स के स्कॉलरशिप, प्रोजेक्ट वर्क, उपकरण खरीद, प्रयोगशालाओं की मरम्मत और रिसर्च कार्य पर खर्च किया जाएगा। बाकी बजट की व्यवस्था वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


इस रकम को जुटाने में वीसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीयू का चार्ज संभालने के बाद वे पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से मिले। उन्होंने कुछ बिजनेसमैन से भी फंड की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसके अलावा कई मंत्रियों से मुलाकात की। हाल ही में वे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मिले थे। इसके बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए।

केंद्र सरकार के अलावा बिजनेसमैन आदि भी पीयू के लिए फंड देने को तैयार हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले माह तक पीयू को लगभग 15 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। मालूम हो पिछले दिनों स्टडी सेंटर की स्थापना आदि के लिए पीयू को ढाई करोड़ रुपये मिले थे। इससे कौशल विकास, एससी-एसटी स्कॉलरशिप, रिसर्च स्कॉलर के लिए इंसेंटिव आदि की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें