फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों से प्रचार: पंजाब की जुबान पर चढ़ गए चुनावी गाने और नारे, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल

Thu, 17 Feb 2022 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी के रूप में प्रचार कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी रंग दे बसंती चोला के स्लोगन को लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कर पंजाब में वोट मांग रही है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार चुनावी गानों और नारों का शोर खूब सुनाई दे रहा है। आसानी से लोगों की जुबान पर चढ़ने वाले इन चुनावी गानों और नारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल, आप के साथ ही किसान संगठनों ने अपने-अपने प्रचार के लिए ऐसे गाने और नारे जारी किए हैं। राजनीतिक पार्टियां इन्हें प्रचार के दौरान खूब प्रचारित कर रहे हैं। सोशल मीडिया माध्यमों पर भी राजनीतिक दल इन गानों से वोटरों को लुभा रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी के रूप में प्रचार कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी रंग दे बसंती चोला के स्लोगन को लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कर पंजाब में वोट मांग रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सबतों पहलां पंजाब स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल इस बार पक्के इरादे, पुगावांगे सारे वादे स्लोगन को लेकर पार्टी का प्रचार प्रसार कर रही है। 

आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से एक मौका मांगते हुए वोट मांग रही है। पार्टी की ओर से इक मौका केजरीवाल नूं स्लोगन भी जारी किया गया है। चुनावी पोस्टर में भी इसे केजरीवाल की फोटो के साथ प्रकाशित किया गया है। राजनीतिक दलों के अलावा किसान आंदोलन फतेह करने के बाद सियासत में आए किसान संगठन भी ऐसे स्लोगन और गानों को जारी करने में पीछे नहीं हैं। किसानों की ओर से भी जित्तेगा पंजाब के साथ प्रचार किया जा रहा है।

राजनीतिक दलों के ये नारे जुबान पर 

कांग्रेस: घर-घर चली गल्ल, चन्नी करदा मसले हल

विज्ञापन

कांग्रेस का स्लोगन इस चुनाव में लोगों की जुबान पर चढ़ गया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगे करते हुए घर-घर चली गल्ल, चन्नी करदा मसले हल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। चुनाव से पहले ही यह नारा लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है।

भाजपा: नवां पंजाब भाजपा दे नाल
भाजपा ने पंजाबियों को रिझाने के लिए इस बार अपना चुनावी नारा नवां पंजाब भाजपा दे नाल जारी किया है। पार्टी ने इससे राज्य के युवाओं को लक्ष्य बनाया है। भाजपा इस नारे के जरिए एक नया पंजाब बनाने की बात कहती दिख रही है।

पीएलसी: सबतों पहलां पंजाब
कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव में पंजाब की बात कर रहे हैं। उनकी पार्टी ने नारा दिया है कि सबतों पहलां पंजाब।

शिअद: पक्के इरादे, पुगावांगे सारे वादे
शिरोमणि अकाली दल इस चुनाव में पक्के इरादे लेकर चुनाव मैदान में है। पार्टी की ओर से नारा भी इसी को लेकर दिया गया है। पार्टी पक्के इरादे, पुगावांगे सारे वादे के साथ प्रचार कर रही है।

आप: इक मौका केजरीवाल नूं
आम आदमी पार्टी पंजाब में इस चुनाव के दौरान लोगों से एक मौका मांग रही है। पार्टी की ओर से केजरीवाल को लेकर नारा दिया गया है इक मौका केजरीवाल नूं।

एसएसएम: जित्तेगा मोर्चा, जित्तेगा पंजाब
किसान आंदोलन फतेह करने के बाद 22 किसान संगठनों के बने संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) भी चुनाव मैदान में है। राजनीतिक दलों की तरह मोर्चा की ओर से भी नारा दिया गया है कि जित्तेगा मोर्चा, जित्तेगा पंजाब।

ये चुनावी गाने हुए प्रचलित

  • कांग्रेस: सरबत दा भला चुनावी गाने में आम आदमी के भले के लिए किए कार्यों का बखान किया है।
  • भाजपा: पंजाब उमड़ के बोला, हुण रंग ले बसंती चोला भाजपा ने चुनावी गाना शुरू किया है।
  • शिअद: साड्डा वीर सुखबीर शिअद की ओर से जारी किया गया है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
  • पीएलसी: कैप्टन ने हक्कां वाली हॉकी चुनावी गीत चुनाव में जारी किया है। इसके जरिए हक दिलाने की बात कही है।
  • आप: पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान को लेकर पार्टी ने जितौणा ए जितौणा ए, पंजाब दा पुत्त जितोणा ए गाना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें