फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के साथ एक्टिव हुए मंत्री, दिखने लगी तेजी

Fri, 15 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के साथ ही मंत्रियों ने फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। अपनी परफारमेंस को लेकर चिंतित मंत्रियों ने कामकाज पर फोकस कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए कामों की रिपोर्ट मंत्रियों से मांग ली गई है। लिहाजा मंत्रियों के पीए रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं। जिला शिकायत निवारण समितियों की बैठकों में मंत्रियों की सक्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसके साथ ही इन कमेटियों की बैठकों के सार्थक व कठोर परिणाम जनता के सामने आ रहे हैं। हरियाणा में अन्य मंत्रियों के मुकाबले सबसे अधिक सक्रिय अनिल विज हाल ही में बैठक के दौरान बिजली निगम के अधिकारी को निलंबित कर चुके हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने पुरानी जांच के आधार पर छह एक्सईएन समेत आठ अधिकारियों को निलंबित किया है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गत दिवस अंबाला में जिला परिवेदना समीति की बैठक में एक जनसूचना अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री करण देव कांबोज ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर छापामारी की है। इसके अलावा कई अन्य मंत्रियों ने भी हरियाणा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वजह साफ है पिछले दिनों विधायकों और मंत्रियों द्वारा अफसरशाही की शिकायतों के बाद सभी जिलों में ब्यूरोक्रेसी बदली जा चुकी है। कई विधायकों और मंत्रियों के कहने पर उनके जिलों में उनकी मर्जी केअफसर लगाए गए हैं। लिहाजा मंत्रियों की परफारमेंस का रिकार्ड अब आलाकमान ने भी मांग लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें