फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन का शव कार से बरामद हुआ, दम घुटने और नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका

Thu, 16 Jul 2020 12:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-40डी स्थित पार्क के नजदीक स्विफ्ट कार में एक बिजनेसमैन का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है कि स्टार्ट गाड़ी में करीब तीन घंटे तक व्यक्ति बैठा रहा। पुलिस को दम घुटने या फिर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है। मृतक की पहचान खरड़ निवासी 33 वर्षीय बिजनेसमैन इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मामला बुधवार शाम करीब 7.30 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-40डी स्थित मकान नंबर 3448 के पास एक हिमाचल नंबर की स्विफ्ट कार (एचपी33 बी 0002) में कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में बेसुध पड़ा है। सूचना पर सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि व्यक्ति स्टार्ट कार में बेसुध पड़ा है और गाड़ी का एसी चल रहा है। इसके बाद उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि इंदरजीत सिंह पिछले करीब तीन घंटे से स्टार्ट गाड़ी में बैठा रहा था। इंदरजीत हिमाचल प्रदेश स्थित बद्दी में पैकेजिंग की एक फैक्ट्री चलाता है। पुलिस इंद्रजीत के घर संपर्क कर देर रात तक परिजनों का बयान दर्ज करने में जुटी रही ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं इंद्रजीत सिंह के साथ कोई वारदात तो नहीं हुई।
विज्ञापन


गाड़ी में मिली दवाइयों की स्ट्रिप
पुलिस की प्राथमिक जांच में स्विफ्ट कार से कुछ दवाइयों की स्ट्रिप मिली है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इंद्रजीत सिंह की मौत नशे के ओवरडोज या फिर दम घुटने से हो सकती है। फिलहाल, पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा कि इंद्रजीत की मौत किन कारणों से हुई है। इंदरजीत शादीशुदा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें