फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित लाइट प्वाइंट के पास बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी बस चालक की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई। मृतक की पहचान राम दरबार फेज-1 निवासी आशू कुमार (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आशु कुमार पेशेंट केयर होम सर्विस का काम करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक पर रामदरबार अपने घर की तरफ जा रहा था। वह सेक्टर-47 स्थित लाइट प्वाइंट से कुछ दूर पहुंचा तो रामदरबार की तरफ से आ रही सीटीयू की बस ने टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार बस चालक ने रास्ते में खड़ी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार आशू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आशू जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने आशू को सेक्टर 32 के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें