फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Budget Live: 1.77 लाख करोड़ के बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का एलान, कृषि क्षेत्र पर भी फोकस

Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Haryana 2022-23 Budget Allocation Live News Updates: हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अपना आम बजट पेश कर रही है। बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है। जानें पल पल के अपडेट...
विज्ञापन
बजट पेश करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:28 PM, 08-Mar-2022

बजट भाषण खत्म
बजट भाषण खत्म हो गया है। मनोहर लाल ने कर मुक्त बजट पेश किया है।

12:27 PM, 08-Mar-2022

हरियाणा पर बढ़ता जा रहा कर्ज 
2021-22 में प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़कर 2.23 लाख करोड़ हुआ। 2022-23 में इसके 2.43 लाख करोड़ होने का अनुमान है। 

12:15 PM, 08-Mar-2022

पेंशन भोगियों के लिए व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित होगी
सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
12:09 PM, 08-Mar-2022

कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारत कालीन थीम पार्क
कुरुक्षेत्र में महाभारत कालीन थीम पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर अग्रभाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

12:01 PM, 08-Mar-2022

अग्निशमन केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए बढ़ा बजट
अग्निशमन केंद्रों व अग्नि सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि को पांच गुणा किया गया।

विज्ञापन
11:49 AM, 08-Mar-2022

21 साइबर पुलिस स्टेशन बनेंगे
हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। पुलिस कर्मियों के लिए 2000 नई आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

11:41 AM, 08-Mar-2022

झज्जर में बनेगा राजकीय संग्रहालय 
सरकार झज्जर में स्वामी ओमानंद सरस्वती राजकीय संग्रहालय स्थापित करेगी। इसमें 1.8 लाख कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

11:31 AM, 08-Mar-2022

दिव्य नगर योजना का एलान
शहरों के सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय विकास के लिए दिव्य नगर योजना शुरू होगी। इसके तहत बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए परियोजना लागत का 60 फीसदी राज्य सरकार व 40 फीसदी शहरी निकाय वहन करेंगे


 

11:26 AM, 08-Mar-2022

जिला परिषदों की निधि बढ़ी
जिला परिषदों की निधि का अनुपात 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया। हरियाणा शहरी विकास कोष बनेगा। राज्य के स्वयं के कर संसाधनों का एक प्रतिशत कोष को दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, पीएचसी व शहरी पीएचसी का रखरखाव जिला परिषद व नगरपालिका को सौंपा जाएगा। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जगह लिंक सड़कों का रखरखाव व विशेष मरम्मत कार्य अब जिला परिषद करेंगी। धन का प्रावधान मार्केट फीस की आय में से किया जाएगा। हर जिला परिषद इसके लिए बजट तैयार करने का कार्य अगले छह महीने में शुरू करेंगी।
 
 

11:22 AM, 08-Mar-2022

दस सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदेगी हरियाणा सरकार
राज्य में हर साल 200 पायलट लाइसेंस जारी करने के लिए ट्रेनर एयरक्राफ्ट के रूप में 10 सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। 
 

11:14 AM, 08-Mar-2022
बजट सुनते कांग्रेस के विधायक। - फोटो : अमर उजाला

150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी 
20 लग्जरी बसों के अलावा 150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी। 2000 साधारण बसें बेड़े में शामिल होंगी। इनमें एक हजार बसें रोडवेज की होंगी। नई मैक्सी कैब नीति आएगी। बस डिपो का आधुनिकीकरण फरीदाबाद से शुरू होगा। इसमें मल्टी मॉडल सुविधाएं मिलेंगी। अगले बस पोर्ट की शुरुआत गुरुग्राम के खेड़की दौला से होगी।

11:11 AM, 08-Mar-2022

300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी
2022/23 में 300 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी। 22 नए रेलवे ओवरब्रिज व वाहन अंडरपास बनाने की योजना भी है। 5000 रिचार्ज बोरवेल स्थापित होंगे।

11:05 AM, 08-Mar-2022

लघु उद्यमिता समर्थन निधि योजना होगी शुरू
हरियाणा में लघु उद्यमिता समर्थन निधि योजना शुरू की जाएगी। 3 लाख रुपये के कर्ज पर 5 फीसदी की दर से ब्याज सहायता दी जाएगी। यह प्रतिवर्ष अधिकतम 15 हजार होगी। श्रमिकों की नियमित चिकित्सा जांच के लिए पानीपत, सोनीपत, अंबाला, हिसार, रोहतक व जींद में 6 नई औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।

11:01 AM, 08-Mar-2022

पंचकूला में बनेगा हरियाणा राज्य खेल संस्थान 
राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान स्थापित किया जाएगा यहां पर स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी ओल्ड खेल परीक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का एक तिहाई पैसा पहले जारी करने का निर्णय लिया है ताकि वो खेलों की तैयारी कर सकें। खेल अकादमी योजना के तहत सरकार की विभिन्न खेल श्रेणियों के 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी को शुरू करने की योजना है। यहां पर सरकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनकी देखरेख के लिए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की एक समिति गठित की जाएगी।

10:59 AM, 08-Mar-2022

पीपीपी डाटाबेस से लागू होगी पीडीएस योजना
हरियाणा में पीडीएस योजना अब पीपीपी डेटाबेस के माध्यम से लागू होगी। पीपीटी के माध्यम से ऐसे चार लाख परिवारों की पहचान की गई है जो योजना के पात्र हैं, लेकिन उनके पास बीपीएल या ओपीएल राशन कार्ड नहीं है पीएम मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए भी 5000 रुपये मिलेंगे।

10:55 AM, 08-Mar-2022

शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित
बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बाल कुपोषण से निपटने के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू की जाएगी। इसे पीपीपी से जोड़कर अतिरिक्त पोषण सहायता कुपोषित बच्चों को दी जाएगी।

10:52 AM, 08-Mar-2022

मेधावी छात्र योजना का दायरा बढ़ा
डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना में अब सभी वर्गों के सालाना 400000 रुपये तक की आय वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इस योजना के तहत 8000 से लेकर 12000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

10:50 AM, 08-Mar-2022

बढ़ेगी संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या
संस्कृति मॉडल स्कूलों को 138 से बढ़ा कर 500 किया जाएगा। इन स्कूलों में 5वीं से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कौशल को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर 50 स्टेम लैब की स्थापना की जाएगी। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक विषयवार ओलंपियाड शुरू किया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंबाला में आजीवन देखभाल गृह की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2023 24 तक इसके शुरू करने  की उम्मीद है। एचआईवी पीड़ित 21000 व्यक्तियों को 2250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भौतिकी व विज्ञान में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नासा व इसरो की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी
 

10:48 AM, 08-Mar-2022

लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना 
लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। 
 

10:45 AM, 08-Mar-2022

दस हाईटेक नर्सरी की जाएंगी विकसित
10 हाईटेक नर्सरी विकसित की जाएंगी। 2022-23 में वृक्ष गणना और जियो टैगिंग होगी। पंचकूला के कालका से यमुनागर के कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी। पर्यावरण व वन क्षेत्र के लिए 530 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सभी कॉलेजों में कम से कम दस स्मार्ट क्लास रूम होंगे। 

10:41 AM, 08-Mar-2022

दर्शन लाल जैन के नाम पर शुरू होगा पुरस्कार
प्रख्यात पर्यावरणविद दर्शन लाल जैन के नाम पर नया पुरस्कार शुरू होगा

10:40 AM, 08-Mar-2022

कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ा
कृषि क्षेत्र के लिए इस बार 5988.76 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 27.7 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
 

10:35 AM, 08-Mar-2022

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गई है। तीन लाख रुपये तक के आसान कर्ज उद्यमी बनने के लिए महिलाओं को मिलेंगे।
 

10:29 AM, 08-Mar-2022

कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास
कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे।

10:24 AM, 08-Mar-2022

सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान
महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। 
 

10:22 AM, 08-Mar-2022

अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है। इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य कोप्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे।

10:20 AM, 08-Mar-2022

1.16 लाख करोड़ का राजस्व खर्च 
बजट में 1.16 लाख करोड़ राजस्व खर्च के लिए रखे गए हैं। 30 सतत विकास लक्ष्यों के लिए 1.14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एचएसआईआईडीसी, हुडा व राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सुविधाओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
 

10:14 AM, 08-Mar-2022

1.77 लाख करोड़ का बजट
मनोहर सरकार ने 1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। कुल 74 पन्नों का बजट है। यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। 

10:11 AM, 08-Mar-2022

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कोरोना की चुनौतियों का जिक्र किया। सरकार के वित्त प्रबंधन को सराहा।

10:07 AM, 08-Mar-2022

बजट पेश 
सीएम मनोहर लाल ने बजट पेश करना शुरू किया। सीएम ने कहा कि बतौर वित्त मंत्री यह मेरा तीसरा बजट। इसे पेश करना मेरा सौभाग्य है। 

10:00 AM, 08-Mar-2022

विधानसभा स्पीकर सदन में आए
सदन की कार्यवाही शुरू करने से पहले स्पीकर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

08:15 AM, 08-Mar-2022

हरियाणा का आम बजट: 1.77 लाख करोड़ के बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का एलान, कृषि क्षेत्र पर भी फोकस

हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री डिजिटल तरीके से बजट सदन पटल पर रखेंगे। बजट पेश करने से पहले कॉपी को अंतिम रूप दिया गया और मुख्यमंत्री ने बजट की कॉपी पर हस्ताक्षर किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पेश किया जा रहा बजट महिलाओं को समर्पित रह सकता है। इसके अलावा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, सार्वजनिक परिवहन, युवाओं, गरीब उत्थान, खिलाड़ियों व स्वालंबन पर निर्भर रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें