बीएसएनएल मोबाइल प्रीपेड स्टूडेंट स्पेशल प्लान द्वारा विद्यार्थियों को सस्ते दरों पर वायस, एसएमएस और डाटा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्टूडेंट्स के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्टूडेंट प्लान 97 रुपये का है। जिसमें पांच पैसे प्रति एसएमएस और दो पैसा प्रति दस केबी डाटा दरों के संग उपलब्ध है।
इस प्लान के अंतर्गत 45 मिनट की आन नेट, 45 मिनट की आफ नेट वायस काल के संग 45 एमबी का डाटा और बीस लोकल एसएमएस फ्री हैं। यह 180 दिन की वैद्यता के संग है। इसमें पंद्रह दिन का ग्रेस पीरियड है।
पंजाब दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जीएस जुल्का ने कहा कि आगामी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का ध्यान रखते हुए प्री पेड के नए स्टूडेंट्स उपभोक्ताओं को यह विशेष प्लान आकर्षित करेगा।