फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पठानकोट में सीमा पार करता पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF ने की फायरिंग, मोबाइल-पावरबैंक बरामद

Mon, 14 Aug 2023 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी अजविंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने गत देर रात करीब 12 बजे यह कार्रवाई की है। तड़के घुसपैठिया मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके बाद घातक कमांडो, बीएसएफ और पुलिस द्वारा बॉर्डर एरिया का चप्पा-चप्पा सुबह से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
घुसपैठिए से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले पठानकोट में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। पाकिस्तानी तस्करों ने इस घुसपैठिए को पठानकोट बॉर्डर क्रॉस करवाने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ जवानों ने इस हरकत को असफल कर दिया। मामला सिंबल संगोल कमलजीत पोस्ट का है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिया पठानकोट में भारत-पाकिस्तानी सीमा क्रॉस कर रहा था। बीएसएफ जवानों को जैसे ही इसकी मूवमेंट पता चली तो उन्होंने पहले इसका पीछा कर चेतावनी दी। जब घुसपैठिया नहीं रुका तो बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर दी। घुसपैठिया वहीं ढेर हो गया। अंधेरा होने के कारण घुसपैठिए का शव बरामद करने में बीएसएफ को करीब चार घंटे का समय लगा। शव झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में 76 आम आदमी क्लीनिकों का लोकार्पण, सीएम भगवंत मान ने धुरी से की शुरुआत
विज्ञापन


थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी अजविंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने गत देर रात करीब 12 बजे यह कार्रवाई की है। तड़के घुसपैठिया मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके बाद घातक कमांडो, बीएसएफ और पुलिस द्वारा बॉर्डर एरिया का चप्पा-चप्पा सुबह से खंगाला जा रहा है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। मृतक से एक मोबाइल, सिमकार्ड, पावरबैंक, डेटा केबल और कागज का एक टुकड़ा मिला है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


10 दिन पहले पकड़ा था एक संदिग्ध 
चार अगस्त को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध युवक को फेंसिंग के पास घूमते हुए पकड़ा था। वह देर रात सरहद पर घूमता मिला था। जवानों ने उसे पकड़ कर इस तरह घूमने का कारण पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाया। इससे पहले 25 नवंबर 2022 को पाकिस्तान की ओर से दो घुसपैठियों ने पठानकोट बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश की। उनकी मूवमेंट बीएसएफ द्वारा लगाए गए नाइट विजन कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी तो वह दोनों पीछे की तरफ ही भाग गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें