फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जलालाबाद में खेत से मिले हेरोइन के दो पैकेट, ड्रोन से फेंके गए थे, BSF ने किसान से की पूछताछ

Mon, 17 Apr 2023 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

हेरोइन के यह पैकेट ड्रोन के जरिए फेंके गए थे। बीएसएफ ने पैकेट कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही जिस किसान के खेत में यह पैकेट पड़े थे, उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
खेत से मिली हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम आसमान से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट गिराने में लगे हुए हैं। सोमवार को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान के जरिए जलालाबाद के सीमांत गांव चक बजीदा के खेत से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं, जिसका वजन दो किलो बताया जा रहा है। बैग में इंडिकेटर लाइट भी लगी हुई थी ताकि भारतीय तस्कर उस जगह पर पहुंच कर आसानी से हेरोइन हासिल कर ले, जिस जगह पैकेट फेंके गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda Firing: चार जवानों की हत्या का आरोपी गनर गिरफ्तार, पूरी प्लानिंग से ली थी साथियों की जान

दस अप्रैल को सीमांत गांव महिरखेवा मानसा जिला फाजिल्का में पाक ड्रोन ने हेरोइन के चार पैकेट फेंके थे, उन पैकेटों के साथ भी इंडिकेटर लाइट मिली थी, हेरोइन का वजन चार किलो पांच सौ ग्राम आंका गया था।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक कई बार ड्रोन काफी ऊंचाई पर मंडराता है, बीएसएफ को इसके बारे में पता नहीं चल पाता है। ड्रोन आसमान से बताई हुई लुकेशन पर हेरोइन की खेप गिरा देता है। गिराई गई हेरोइन की खेप के साथ इंडिकेटर लाइट लगाई होती है ताकि भारतीय तस्कर उस जगह पर आसानी से पहुंच जाए जहां पर ड्रोन ने खेप फेंकी है। 

जलालाबाद के गांव चक बजीदा के खेत में पाक ड्रोन ने एक लाल रंग के बैग में हेरोइन की खेप गिराई है, इसके संग भी इंडिकेटर लाइट लगी है। बैग में दो हेरोइन के पैकेट मिले हैं, उक्त पैकेटों के ऊपर चार हजार और ऊर्दू में कुछ लिखा है। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। जिस किसान के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन

गुरदासपुर में खेतों से दो पैकेट हेरोइन बरामद
थाना दोरांगला में पड़ते भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव बाऊपुर अफगाना से बीएसएफ के जवानों ने दो पैकेट हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ को इसकी सूचना किसान की ओर से दी गई। थाना दोरांगला में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसआई सुलखन सिंह ने बताया कि बीएसएफ हेड क्वार्टर आदियां पोस्ट से सूचना मिली कि गांव बाऊपुर अफगाना गेहूं के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 पैकेट नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। चेक करने पर वहां से दो पैकेट हेरोइन, दो काले रंग के बैग, दो रस्सी नाइलन प्लास्टिक बरामद की गई। इसे नारकोटिक्स सेल गुरदासपुर के डीएसपी सुखपाल संह और एसएचओ दोरांगला की मौजूदगी में तोला गया तो इसका वजन दो किलो 116 ग्राम निकला।

जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बाउपुर अफगाना के किसानों ने गेहूं की कटाई के बाद पशुओं के चारे के लिए तूड़ी तैयार करते समय काले रंग का पैकेट देखा। इस संबंध में उन्होंने तुरंत बीएसएफ को जानकारी दी। बीएसएफ की बीओपी चौड़ा फारवर्ड के जवानों ने संदिग्ध पैकेट बरामद किया। इसे खोलने पर दो पैकेट हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल बीएसएफ की ओर से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें