फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: खुद की राइफल से गोली चली... बीएसएफ जवान के सीने में लगी, मौत से मच गया हड़कंप

Sun, 31 Dec 2023 05:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में जेसीपी बैरियर हुसैनीवाला में तैनात बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला था। जवान के मोबाइल को जांच की खातिर लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की ड्यूटी के दौरान संदिग्धावस्था में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्जकर जवान का मोबाइल जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीएसएफ जवान मांगी लाल निवासी झुंझुनू (राजस्थान) जेसीपी बैरियर हुसैनीवाला में तैनात था। जवान सुबह चार बजे उठकर तैयार हो गया। नाश्ता करने के बाद ड्यूटी पर चला गया। नाके पर बने रूम में खुद की राइफल से गोली चली, जो उसके सीने में लगी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

जवान ने खुद को गोली मारी या राइफल से अचानक गोली चली... इसकी जांच की जा रही है। गोली सीधी सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनते ही अन्य जवानों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक जवान के मोबाइल की जांच करने को लैब भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें