फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर हादसाः करंट की चपेट में आए चार बीएसएफ जवान, एक की मौत, तीन झुलसे

Sat, 28 Dec 2019 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के फाजिल्का सेक्टर में तैनात 181 बटालियन के चार जवानों को शुक्रवार को अचानक बिजली का करंट लग गया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए। जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान सरहद के निकट कंटीली तार के पास फ्लड लाइटों को ठीक कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान खेत में जाती बिजली की एक तार से चारों जवानों को जोरदार करंट लग गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने चारों झुलसे हुए जवानों को फाजिल्का के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक जवान की पहचान हेड कांस्टेबल रामसेवक निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। झुलसे हुए जवानों की पहचान स्वपन सिंह, नजर अंसारी और सुभाष के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें