फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई चौकसी, पाकिस्तान से घुसपैठ की आशंका, अलर्ट मोड पर जवान

Sun, 26 Nov 2023 05:23 PM IST
ajay kumar रविंदर शर्मा/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बीएसएफ की 144वीं बटालियन के जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही गुप्तचर ब्यूरो को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी बढ़ने के साथ ही पाकिस्तान से सटे पंजाब के जिले गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। घुसपैठियों के लिए सर्दी के मौसम में गहरी धुंध वाली रातें काफी अनुकूल रहती हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ अलर्ट मोड में है और इन जिलों में विशेष सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन


बढ़ती सर्दी के बीच जिलों की सीमाओं पर धुंध का फायदा उठाकर घुसपैठियों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए बीएसएफ ने पुलिस और स्थानीय नागरिकों को भी सजग करना भी शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों को देर शाम से सुबह सात बजे तक सीमावर्ती इलाकों में जाने पर रोक लगा दी गई है।

बीएसएफ सीमा पर चलाएगी ऑपरेशन 'सर्द हवा'

बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम में धुंध की शुरुआत होने के बाद अगले कुछ दिनों में बीएसएफ ऑपरेशन 'सर्द हवा' शुरू करने जा रही है। इस दौरान जवान विशेष अभियान के तहत पेट्रोलिंग करेंगे। घोड़ों के साथ ही जीप में सवार होकर जवान सीमा की निगरानी करेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्दी में कोहरा बढ़ने के साथ ही सीमा पर घुसपैठ का खतरा बढ़ जाता है। पाकिस्तान में बैठे तस्कर इस मौसम का फायदा उठाकर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने के प्रयास करते हैं। अमृतसर और तरनतारन के सीमांत इलाकों में बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के दलों का गठन किया है, जो 24 घंटें सीमांत गांवों में पहरा देंगे।

सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वालों की निगरानी

बीएसएफ की 144वीं बटालियन के जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही गुप्तचर ब्यूरो को भी सतर्क किया गया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी अगले कुछ दिनों में सीआरपीसी के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर के पांच किलोमीटर क्षेत्र में रात के समय घूमने पर रोक लगाने के आदेश जारी करने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें